कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनकी पत्नी को भाजपा के किसी नेता ने फोन नहीं किया था। (तस्वीर हेब्बार फेसबुक पेज) कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगे आरोप गलत साबित होते दिख रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के एक ही विधायक ने कहा है कि उन्हें पैसे दने के लिए उनकी पत्नी की भाजपा से बातचीत का ऑडियो फर्जी है। येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बार ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि उन्हें पैसे देने के लिए उनकी पत्नी से संपर्क साधने वाला ऑडियो फर्जी है। कांग्रेस ने इस ऑडियो का हवाला देकर भाजपा पर अपने विधायकों की खरीद-फरीख्त की कोशिश करने के आरोप लगाए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हेब्बार ने 'फर्जी ऑडियो क्लिप पेश करने वाले लोगों की निंदा की है।' बता दें कि शनिवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करना था लेकिन इसके पहले कई ऑडियो सामने आए और इन ऑडियो क्लिप के आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इन ऑडियो क्लिप का ह...