आर.बी.एल.निगम सोशल मीडिया पर सेलेबस अपनी दिल की बात को शेयर करने में पीछे नहीं हटते हैं. ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट बच्चे की तस्वीर साझा करके किया है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी को टैग किया और लिखा- चलो बच्चे की प्लानिंग करें. इसके जवाब ने उनके पति रोहित ने कमेंट सेक्शन में नहीं दिया, लेकिन अपनी पत्नी की फोटो को लाइक करना बिल्कुल भी नहीं भूले. अनिता की इस फोटो को अब तक 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लाइक्स और 280 कमेंट्स मिल चुके हैं. अनिता ने अक्टूबर 2013 को अपने बॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी. रोहित पेशे से बिजनेसमैन हैं. दोनों को अक्सर पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में साथ देखा जाता है. 36 वर्षीय एक्ट्रेस अनिता कई बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज से में काम क्या है. उन्होंने कुछ तो है (2003), ये दिल (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), कोई आप सा (2005), रागिनी एमएमएस 2 (2014), हीरो (2015) के अलावा वे कई तमिल और तेलुगु फिल्मों से जुड़ चुकी है...