Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #bjp

SC/ST Act : लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार --योगी आदित्यनाथ, मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार    एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सितम्बर 6 को सवर्णों का भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका सबसे ज्यादा असर बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बंद का व्यापक असर दिखा। हालांकि अधिकांश जिलों में आम जनजीवन लगभग सामान्य रहा। कहीं से बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। लेकिन बलिया में बंद के दौरान पथराव में छह पुलिसकर्मी और तीन लोग घायल हो गए। प्रदेश में आई बाढ़ का जायजा लेने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में भारत बंद के बारे में कहा, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। एससी एसटी कानून के विरोध में बंद पर सीएम योगी ने कहा कि भारत बंद का कोई मतलब नहीं है, लोगों की अपनी भावनाएं हैं, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस देश के हर व्यक्ति की सुरक्षा, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने जाति एवं धर्म के आधार पर कभी राजनीति नहीं की। समाज के दबे कुचले लोगों को संरक्षण देने के लिए यह कानून बनाया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका...

सवर्णों के भारत बंद से सकते में अमित शाह

सवर्णों के भारत बंद  बुलाने के बाद से भाजपा सरकार पर दवाब की रणनीति काम कर रही है। एसएसी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पटलने के बाद से अमित शाह ने कमान संभाल ली है कि कही सवर्ण के वोटों में भटकाव ना हो। कांग्रेस को इन सब के लिए जिम्मेवार बता रहे नेता भी पार्टी के इस रुख से खुश नहीं हैं। हालांकि अब पार्टी के अंदर से उठने वाली आवाज के बाद अमित शाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने तो खुल कर कहा था कि सवर्णों की चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के ही एक और नेता सुरेंद्र सिंह ने भी दलित उत्पीड़न पर तंज कसते हुए कहा कि यह बिजनेस बन गया है। -------------------------------------------- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) दिल्ली  दिनांक 9/9/2018 रविवार को अनुसूचित जाति और जनजाति के विरोध में तत्काल बैठक बुलाई गई है। हमें SC / ST Act  और आरक्षण मुक्त भारत चाहिए। कृपया इस तत्काल बैठक मैं पधारने की कृपा करें।।   पता :- 9 No,  बेला रोड सन्यास आश्रम नियर सिविल लाइन मेट्रो ...

भाजपा में एक और भगवाधारी का प्रवेश

भारतीय जनता पार्टी को उत्‍तर भारत में विपक्षी दलों से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच अब उसकी नजर दक्षिण भारत पर है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब बीजेपी तेलंगाना में अपना जलवा बिखेरने को बेताब है। इसके लिए पार्टी हिन्दुओं को एकजुट करने पर जोर दे रही है। यही नहीं, तेलंगाना में बीजेपी और अन्‍य हिन्दुवादी संगठनों को योगी आदित्‍यनाथ जैसा एक ‘भगवाधारी’ लीडर भी मिल गया है। ये भगवाधारी और कोई नहीं ‘परिपूर्णानंद स्‍वामी’ हैं, जिनकी आदिवासियों पर अच्‍छी पकड़ मानी जाती है।बीजेपी के अंदर चर्चा चल रही है कि परिपूर्णानंद स्‍वामी को लोकसभा चुनाव या हैदराबाद की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। माना यह भी जा रहा है कि पार्टी उन्‍हें सिंकदराबाद या मलकानगिरी लोकसभा सीट या फिर कारवान या चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। हिन्दुत्व संगठनों ने फैसला लिया है कि वह उनका इस्तेमाल हिंदू वोटों को लुभाने के लिए करेगी। भाजपा के विधायक एनवीएसएस प्रभाकर स्वामी का स्वागत करने के लिए विजयवाडा के का...

शिवराज सिंह चौहान पर पथराव और दिखाए गए काले झंडे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिये वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी इस रथ यात्रा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सितम्बर 2 को सीधी जिले के चुरहट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका जमकर विरोध किया गया। चुरहट के लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं यात्रा रथ पर कथित तौर पथराव भी किया गया। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे।   चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।  पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बीजेपी ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है।  जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हर...

आरोन: एससी-एसटी एक्ट पर बयान के विरोध में सिंधिया के स्वागत के लिए लगे पोस्टर फाड़े; प्रभात झा को चूड़ियाँ

एससी-एसटी एक्ट पर बयान के विरोध में सिंधिया  के पहुंचने से पहले स्वागत के लिए लगे पोस्टर फाड़े, पुलिस ने रोका तो किया पथराव एससी/एसटी एक्ट को लेकर सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के कथित बयान से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आरोन में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैराथन के एक कार्यक्रम में शामिल होना  था।  उनके आने से पहले लोगों ने बाजार में लगे उनके बैनर पोस्टर फाड़े। इस दौरान बाजार भी बंद हो गया। बाद में जब पुलिस के साथ उनका आमना सामना हुआ तो भीड़ की ओर से पथराव किया गया। इससे कांग्रेस पार्षद ब्रजेंद्र सिंह राजपूत का सिर फूट गया। साथ ही कुछ वाहनों के कांच भी टूटे। इस हंगामे के बाद सांसद तय कार्यक्रम से लगभग डेढ़ घंटे लेट पहुंचे। तब भी उन्हें इसी तरह विराेध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। सांसद सिंधिया ने यहां पहुंचकर मैराथन में हिस्सा भी लिया और विधायक जयवर्धन सिंह के साथ करीब एक किमी तक दौड़े भी। मीडिया से चर्चा में कहा कि हम नरेंद्र नोदी की तरह नहीं हैं सभी की बातें सुनते हैं। अशोकनगर में भी जो लोग मेरा विराेध कर रहे थे मैं खुद ...

आखिर सवर्णों का तिरस्कार कब तक?

आईये आपका परिचय कराते हैं विश्व के सबसे होनहार बातों के जादूगर, विश्व पटल पर भारत का सर ऊँचा करने वाले हमारे यशस्वी प्रधान सेवक, देश के चौकीदार आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी का। हमारे प्रधान मंत्री जी को स्वच्छता बहुत पसंद है, इसलिए इन्होंने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के अंदर साफ-सफाई की और लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे अन्य कद्दावर नेता जो स्वर्गीय बाजपेयी जी की भाजपा के अहम रणनीतिकार  होने के साथ ही भाजपा के हिंदुत्व एजेण्डे के पोषक रहे थे, इन सब को बाहर का रास्ता दिखा कर स्वच्छ भाजपा-स्वस्थ भाजपा का निर्माण किया। अगले सफाई अभियान के चरण में इन्होंने जो प्रमुख कार्य किया वह था भाजपा के बैनर, फ्लैक्स, पाम्पलेट, आदि सभी जगहों से अटल बिहारी वाजपेयी जी, एवम लालकृष्ण आडवाणी जी की फोटो को हटवा देना ताकि जनमानस के अंदर इन लोकप्रिय नेताओं की स्मृति धीरे-धीरे खत्म होती रहे। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/…/blog-post_77.html nigamrajendra28.blogspot.com उत्तर प्रदेश उपम...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)