फूलपुर उपचुनाव के लिए इलाहाबाद के नवाबगंज में जनसभा करते सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे बीजेपी नेता (फोटो-PTI) सीएम ने कहा कि अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने पूछा कि होली के लिए क्या तैयारियां हैं, तो अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वे कोशिश करेंगे कि होली 11 बजे तक खत्म कर ली जाए। सीएम ने तब अधिकारियों को कहा, "साल में एक बार होली पड़ेगी, और 11 बजे संपन्न हो जाएगी? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राज के दौरान हर सप्ताह दंगे होते थे, लेकिन बीजेपी के शासन में दंगे होने बंद हो गये हैं और सभी लोग साम्प्रदायिक सद्भाव से रह रहे हैं। रविवार (5 मार्च) को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए उन्होंने नवाबगंज में कहा कि आपने प्रदेश में सपा का शासन देखा है जिसमें प्रति सप्ताह दो दंगे होते थे। दंगाइयों को प्रश्रय दिया जाता था। वहीं पिछले 11 महीनों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। सीएम योगी ने होली का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने देखा कि होली और जुमा एक साथ पड़ गया। लोग कहते थे कैसे हो...