बिग बॉस-10′ की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बाद सुर्खियों में हैं. वह इन दिनों गुजरात में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. हाल में उन्होंने सोशल हैंडल पर अपनी कुछ शूटिंग फोटोज शेयर की हैं जिसमें मोनालिसा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. बता दें, कुछ समय पहले ही उन्होंने वर्कआउट कर करीब 10 किलो वजन कर किया है. ‘बिग बॉस’ के घर में प्रेमी से शादी करने के बाद मोनालिसा फेमस हो गई थी. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म करने की फीस दोगुनी कर दी है. फीस बढ़ने के चलते अब मोनालिसा को फिल्में मिलनी बंद हो गईं हैं. एक भोजपुरी फिल्म के लिए पहले उन्हें 2.5 लाख से लेकर 3 लाख रुपए मिलते थे. साल में 5-6 फिल्में करने वाली मोनालिसा की गिनती भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में होती थी. बाद में उन्होंने अपनी फीस 6 लाख रुपए कर दी. कई फिल्म निर्माताओं ने मोनालिसा से फिल्म को लेकर बात की, लेकिन दोगुना फीस देने को तैयार नहीं हुए. हालांकि अब उन्हें काम मिलने लगा है. बोल्डनेस को लेकर फेमस मोनालिसा ने ‘बिस बॉस’ के घर में लवर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जनवरी 2017...