Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LoC

BSF ने पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकरों को किया बर्बाद

पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम उल्लंघन पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए. इतना ही नहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स के हथियार भी तबाह किए. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे. सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने सोमवार (22 जनवरी) को बताया कि 21 जनवरी को जम्मू जिले के कांचक इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गयी और दो घायल हो गये. गुरुवार (18 जनवरी) से संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गयी और 60 से अधिक लोग घायल हो गये. जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूल लगातार बंद हैं. जम्मू और सांबा जिलों में लगातार होती रही गोलीबारी अधिकारी ने बताया, ‘‘परगवाल, मठ, आरएसपुरा, अरनिया और रामगढ़ सेक्टरों (जम्मू और सांबा जिलों के) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात भर गोलीबारी होती रही.’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने 1 जनवरी की ...

बढ़ते जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के खतरे--डॉन, पाकिस्तान

पाकिस्तान के एक अग्रणी अखबार डॉन ने सोमवार (15 जनवरी) को चेताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव के खतरे बढ़ते जा रहे हैं. अखबार ने यह चेतावनी तब दी है कि जब भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पिछले दिनों कहा था कि अगर सरकार कहे तो थलसेना पाकिस्तान के ‘‘परमाणु झांसों’’ को धता बताने और किसी भी अभियान के लिए सीमा पार जाने के लिए तैयार है. जनरल रावत ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की थी. उनसे सवाल किया गया था कि यदि सीमा पर हालात बिगड़ते हैं तो पाकिस्तान की ओर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की क्या संभावना है. रावत ने कहा था, ‘‘अगर हमें वाकई पाकिस्तानियों का सामना करना पड़ा और हमें ऐसा काम सौंपा गया तो हम यह नहीं कहने वाले कि उनके पास परमाणु हथियार होने के कारण हम सीमा नहीं पार कर सकते. हमें परमाणु हथियारों के बाबत उनके झांसों को धता बताना होगा.’’ ‘डॉन’ अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है कि ‘‘परमाणु झांसों’’ को धता बताने के विचार पर दक्षिण एशिया के सभी समझदार और सही तरीके से सोचने वाले लोगों को जरा थमकर सोचना चाहिए. अख...

केंद्र सरकार के पास हैं कार्रवाई के सबूत, सैटेलाइट से भी बनाया गया वीडियो

भारत की ओर से एलओसी के पार पाकिस्‍तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई के सबूत मौजूद हैं। दूसरी ओर, ड्रोन, सेटेलाइट और भारतीय सैनिकों ने इस कार्रवाई की रिकॉर्डिंग की है लेकिन सेना और खुफिया एजेंसी इस वीडियो को जारी करने के खिलाफ है।  पाकिस्तान में किनके जनाजों पर फातिया पढ़ा गया  पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा हुआ है। इससे भारत के एलओसी पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तानी झूठ को चश्मदीदों ने बेनकाब कर दिया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक एक चश्मदीद ने यह बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जेहादियों की पनाहगाहों को तबाह कर दिया गया और दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई जिसमें कई आतंकी ढेर हो गए।  गवाहों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्होंने आतंकियों के ठिकानों को जलते हुए देखा। आधी रात अचानक फायरिंग की आवाजें सुना...

भारत ने सीमाओं पर सेना को सतर्क किया

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के CM को सीमा के पास बसे गांवों को खाली कराने का  आदेश दिया है। राजनाथ सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के साथ-साथ बॉर्डर से लगते सभी राज्यों के  CM से ये बात कही है।  पंजाब के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात में पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाने के साथ आर्मी को सतर्क कर दिया गया है।  वैसे अभी केवल 38 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। लेकिन अनौपचारिक समाचार कुछ और ही बता रहे हैं। जिस कारण पाकिस्तान में ज़बरदस्त खलबली मच चुकी है, जिसका शब्दों में वर्णन करना कठिन हैं।  सार्क का न होना, भारत द्धारा सिन्धु ट्रीटी रद्द करना, पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करना और पाकिस्तान को most favoured nation से बेदखल किये जाने पर गम्भीरता से लिए जाने के लिए अब तक के पाकिस्तानी हुक्ममरों को ही वहां का बुद्धिजीवी वर्ग टीवी पर चर्चाओं में गुनाहगार मान रहा है। उनका स्पष्ट मानना है कि आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र यहाँ चल रहे हैं,खुद के बच्चों को पाकिस्तान से बाहर भेज हुआ है और अवाम को मरने के छोड़ दिया है।    गांव को खाली ...

Army conducts surgical strikes on terror camps across LoC

DGMO said he had informed his Pakistani counterpart about the operation | PTI Indian army conducted surgical strikes on terror launch pads across the Line of Control in Pakistan-occupied-Kashmir on Wednesday night causing significant casualties on terrorists, said Director General Military Operations Lt Gen. Ranbir Singh. Talking to media soon after a meeting of the Cabinet Committee on Security chaired by Prime Minister Narendra Modi, the DGMO said he had informed his Pakistani counterpart about the operation. "The strikes were carried out based on specific and credible information," he said. The motive of this operation was to hit out at the terrorists who were planning to infiltrate into our territory, said Singh. No Indian casualties have been reported during the operation. It has been a matter of serious concern that there has been many infiltration bids by terrorists at LoC, he told a hurriedly called press briefing where External affairs ministry spokesma...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)