महाराष्ट्र मे कई जगह पर दक्षिणपंथी संगठन के हमले के बाद भीमा को रेगांव मे दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई जगहों पर राज्य मे जनजीवन प्रभावित रहा। कई विपक्षी दलों के नेताओं के सहित राहुल गांधी ने मामले की निंदा की है। बुधवार को राज्य मे भी दलित संगठनों ने बंद बुलाया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए जांच के आदेश को ठुकराते हुए मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग की है। जनवरी 1 को मुंबई पुणे के नजदीक भीमा कोरेगांव मे भगवा ब्रिगेड द्वारा किए गए हमले के बाद जनवरी 2 को महाराष्ट्र के कई इलाकों मे दलित संगठनों ने प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते अथवा एक्टिविस्ट प्रकाश आंबेडकर सहित आठ संगठनों ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। भारिप बहुजन महासंघ (BBM) नेता प्रकाश अंबेडकर ने जनवरी 3 को राज्यव्यापी बंद का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा न्यायिक जांच के जो आदेश दिए गए है, जो हमे मंजूर नहीं है। इस घटना की जांच के लिए सरकार को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश से अनुरोध करना चाहिए कि वे ...