हिन्दुआें को बदनाम करने के लिए #JusticeForAsifa नाम से आंदोलन चलानेवाला तालिब हुसैन निकला बलात्कार का आरोपी
पत्नी से मारपीट करने सहित कई अन्य मामलों में शामिल तालिब हुसैन पत्नी से मारपीट करने सहित कई अन्य मामलों में शामिल तालिब हुसैन को पुलवामा जिले के त्राल से सांबा पुलिस ने पकडा है। गिरफ्तारी के समय पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया। तालिब कठुआ के रसाना कांड में प्रदर्शन कर चर्चा में आया था। पिछले कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। जुलाई 31 को सांबा में ही तालिब पर एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ है। अगस्त 1 को तालिब को पकडकर सांबा लाया गया। तालिब ने रसाना कांड को लेकर कई बार प्रदर्शन किया। इसे लेकर अपना एक संगठन बनाया और उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार 28 जून को सांबा न्यायालय के आदेश पर सांबा पुलिस ने तालिब हुसैन पर मामला दर्ज किया था। तालिब की पत्नी ने न्यायालय में उसके खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उसका पति तलाक देने के लिए धमका रहा है। उसे जान से मारने तक की धमकी दी गई। सांबा पुलिस की ओर से तालिब के खिलाफ 307, 382, 354ए., 498ए., 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही तालिब ...