जनवरी 28 सुबह में हिंसा और लूटपाट के बाद फिलहाल कासगंज में शांति का माहौल है. 60 लोगों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर से पिस्टल बरामद कर लिया है. वहीं हालात का सामान्य करने के लिए सूब के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. उन्होंने आज कासगंज के मुद्दे को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव के बैठक की. वहीं आरोपियों रासुका पर लग सकता है. इससे पहले कासगंज में शांति बहाली के लिए पीस मीटिंग बुलाई गई. मीटिंग में डीएम आरपी सिंह ने सबसे लॉ एंड ऑर्डर का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मीटिंग में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हो. न ही किसी दुकान को जलाएं और बस में आग लगाएं. सिंह ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शांति स्थापित करने में लोगों ने सहयोग नहीं किया, तो उपद्रवियों की पहचान करके सख्त एक्शन लिया जाएगा. एक ही समुदाय के लोगों के साथ पीस मीटिंग हालांकि पीस मीटिंग में समाज के सभी वर्गों की हिस्सेदारी नजर नहीं आई. मीटिंग के लिए केवल हिंदू समुदाय के लोग ही पहुंचे थे. गौर करने वाली बात है कि फायरिंग की घटना क...