कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के पूर्व छात्रों को बताया कि वह और उनकी बहन प्रियंका ने उनके पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है। राहुल के इस बयान पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राजीव गांधी उनकी प्रॉपर्टी है? वो देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री की नीति पर ऐतराज करके उनकी जान ली। ऐसे में आगे कौन सही नीति लाने की हिम्मत करेगा। स्वामी ने कहा, 'ऐसे मौके पर जब सुप्रीम कोर्ट इसे देख रही है और भारत सरकार ने सख्त बयान दिया है, उस समय ये कहना। तुम्हारा लिट्टे (LTTE) के साथ समझौता है, हो सकता है राजीव गांधी की हत्या में कोई सुपारी थी या पैसों के लिए बिछाई गई एक साजिश थी। इसकी जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हत्या के लिए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) का कारण यह था कि उनसे लड़ने के लिए भारतीय सेना को श्रीलंका भेजा गया था।' बीजेपी नेता ने आगे कहा, 'वह (राजीव) एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, और उनको मारने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए। हत्य...