पाक एक्ट्रेस सबा कमर ने अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म किया पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान के साथ नजर आ चुकी सबा ने सोशल मीडिया पर सगाई तोड़ने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि अजीम से वह जिंदगी में कभी नहीं मिली है। अजीम यौन शोषण, रेप और मौत की धमकी देने जैसे आरोपों से घिरा है। सबा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए सगाई तोड़ने की जानकारी दी है। सगाई टूटने से वह काफी खुश हैं। नोट की शुरुआत में लोगों को अभिवादन के साथ स्माइली भी एड किया है। उन्होंने लिखा है, “सभी को हैलो, मैं एक बेहद जरूरी ऐलान करने जा रही हूँ। बहुत सारी निजी वजहों से मैं अजीम खान के साथ सगाई तोड़ रही हूँ।” सबा ने आगे लिखा,“अब हम शादी नहीं कर रहे हैं। उम्मीद करती हूँ कि आप लोग मेरे फैसले को सपोर्ट करेंगे, जैसे आप हमेशा से करते आए हैं और मुझे लगता है कि कभी देर नहीं होती है अगर आपको, अगर आपको वक्त पर सच्चाई का प...