Skip to main content

‘हिंदी मीडियम’ वाली सबा कमर ने तोड़ी सगाई, मंगेतर अजीम पर यौन शोषण

                              पाक एक्ट्रेस सबा कमर ने अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म किया
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान के साथ नजर आ चुकी सबा ने सोशल मीडिया पर सगाई तोड़ने की घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा है कि अजीम से वह जिंदगी में कभी नहीं मिली है। अजीम यौन शोषण, रेप और मौत की धमकी देने जैसे आरोपों से घिरा है।

सबा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए सगाई तोड़ने की जानकारी दी है। सगाई टूटने से वह काफी खुश हैं। नोट की शुरुआत में लोगों को अभिवादन के साथ स्माइली भी एड किया है। उन्होंने लिखा है, “सभी को हैलो, मैं एक बेहद जरूरी ऐलान करने जा रही हूँ। बहुत सारी निजी वजहों से मैं अजीम खान के साथ सगाई तोड़ रही हूँ।”

सबा ने आगे लिखा,“अब हम शादी नहीं कर रहे हैं। उम्मीद करती हूँ कि आप लोग मेरे फैसले को सपोर्ट करेंगे, जैसे आप हमेशा से करते आए हैं और मुझे लगता है कि कभी देर नहीं होती है अगर आपको, अगर आपको वक्त पर सच्चाई का पता चल जाए। मैं एक और चीज स्पष्ट कर देना चाहती हूँ, मैं अपनी जिंदगी में कभी भी अजीम खान से नहीं मिली हूँ। हम मोबाइल के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। मेरे लिए ये बहुत कठिन वक्त चल रहा है, लेकिन भी बीत जाएगा। इंशाअल्लाह। आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

मेरी तरफ से बात नहीं बताई गयी 

अजीम खान ने भी सबा कमर के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सबा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “उन्होंने मेरी तरफ की कहानी नहीं बताई है। हाँ, ये मेरी गलती थी।”


सबा ने आगे अजीम के साथ सगाई की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही सबा की एक फैन उजाला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर अजीम खान के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने आरोप लगाया कि अजीम खान खुद को महिला बता कर एक प्राइवेट महिला ग्रुप में शामिल हुआ और फिर वहाँ से निजी जानकारी को सार्वजनिक किया।

अज़ीम पर लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप 

 उजाला ने लिखा कि अजीम ने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद किया, जिसमें वो भी शामिल हैं। उसने बताया कि वो महिलाओं के ग्रुप से उसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करता था। इसके साथ ही महिला वहाँ पर जो भी प्राइवेट कंटेंट पोस्ट करती थी, उसे भी वह अपने पब्लिक सोशल मीडिया चैनल पर डालता था और अपने फॉलोवर्स को उसके ऊपर अटैक करने के लिए उकसाया। अजीम ने उसे रेप और मौत की धमकी दी। गंदे-गंदे मैसेज किए। महिला ने कहा कि यह तो सिर्फ एक उदाहरण है, इसके अलावा कई और महिलाएँ हैं, जिसे उसने रेप और मौत की धमकी दी। इस आरोप के बाद नेटिजन्स अजीम खान के कैरेक्टर को लेकर स्पष्टीकरण माँग रहे हैं।

                                                महिला ने अजीम खान पर लगाए गंभीर आरोप
अजीम के वीडियो का सबा ने किया था सपोर्ट

इन आरोपों के बड़ा अजीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्‍ट कर सफाई दी थी। हालाँकि उसने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया। सबा कमर ने भी अजीम का सपोर्ट किया था। सबा ने अजीम के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था, “मुझे तुम पर भरोसा है।”

अजीम खान ने अपने वीडियो में कहा था, “मैं पिछले दो दिनों से ढेर सारा प्यार और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने अजीब बातें कही और मैं वीडियो मैसेज के जरिए उन्हें जवाब देना चाहता था। मैं सबा के पास्‍ट के बारे में नहीं जानता और न ही सबा को मेरे बीते हुए कल से कोई मतलब है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग क्‍यों मेरे ऊपर फर्जी आरोप लगा रहे हैं। जबकि सच कुछ और है।”

क्या आरोपों के कारण टूटा रिश्ता 
अजीम ने वीडियो में आगे कहा था, “आप किसी की जिंदगी सिर्फ शोहरत पाने के लिए बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। हमारे लिए हमारा भविष्‍य मायने रखता है। यकीन मानिए हमें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्‍या सोचते हैं।” हालाँकि, इन सारे मसलों के बाद सबा का यूँ सगाई तोड़ना सवाल पैदा करता है कि क्‍या यह सब अजीम खान पर लगे आरोपों की वजह से ही हुआ है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...