Skip to main content

Posts

Showing posts with the label karachi

भारत में दिवाली तो पाकिस्तान में खून की होली

भारत में आज दिवाली है तो वहीं पाकिस्तान  में खून की होली खेली गई है। 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तान  दहल गया है। पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने शिया मुसलमानों के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना कराची के नजीमाबाद इलाके में एक शिया मुसलमान डॉक्टर के घर पर हुई। मोहर्रम के महीने में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग वहां आए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल से चार लोग घटना स्थल पर आए और गेट पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सबने हेलमेट पहन रखी थी। एसएसपी पश्चिम नासिर आफताब ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए सुरक्षा की मांग नहीं की गई थी। पुलिस को कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं थी। मजे की बात है कि घटना स्थल वाली गली ठीक पीछे नजीमाबाद थाना है। सुरक्षा और पुलिस एजेंसियों द्वार मोहर्रम के महीने के दौरान हाई अलर्ट के बावजूद यह हमला किया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची और क्वेटा में अक्सर सांप्रदायिक हि...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)