Skip to main content

Posts

Showing posts with the label assembly election

पूर्वोत्तर में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी-कांग्रेस और लेफ्ट में होगी जंग

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  पूर्वोत्तर के नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान हो चुका है।  मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ए के ज्‍योति ने कहा कि त्रिपुरा, मेघायल और नगालैंड में होने वालेे विधानसभा चुनावों में ईवीएम मशीन का इस्‍तेमाल होगा। उन्‍होंने कहा कि 18 फरवरी को त्रिपुरा और 27 फरवरी मेघालय और नगालैंड में होगा मतदान।  तीनों राज्यों में 60-60 सीटोें पर होने हैं चुनाव नागालैंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  इन तीनों राज्‍य के विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 मार्च को आएंगे। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें है। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को, नगालैंड का 13 मार्च को और त्रिपुरा को 14 मार्च को खत्म हो रहा है।  इन तीनों राज्यों में फरवरी में मतदान होगा। त्रिपुरा लेफ्ट का दुर्ग है, तो मेघालय कांग्रेस का मजबूत किला है। जबकि नगालैंड की सत्ता पर बीजेपी-एनपीपी की साझा सरकार है। ऐसे में पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है।  स्थानीय पार्टियों...

हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर

आर.बी.एल.निगम हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार का अनुमान लगाया गया है। एबीपी-सीएसडीएस ,  इंडिया टुडे-एक्सिस, इंडिया न्यूज सीएनएक्स, REPUBLIC-सी वोटर और न्यूज 24- टुडे चाणक्य समेत करीब 7 एग्जिट पोल ने बीजेपी को 40 से ज्यादा सीट दी हैं। इनमें से दो ने कहा कि बीजेपी को 51 सीटेंं मिल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 9 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। मेजॉरिटी के लिए 35 सीट चाहिए। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल अपडेट्स 1) एबीपी-सीएसडीएस कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 47-55 13-20 02 2) इंडिया टुडे-एक्सिस कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 47-55 13-20 02 3) इंडिया न्यूज- CNX कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 44-55 18-24 02 4) न्यूज 24- टुडेज चाणक्य कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 55 13 00 5) REPUBLIC-सी वोटर कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 41 25 02 6) जी न्यूज- एक्सिस पोल कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 51 17 00 7) टाइम्स नाउ-वीएमआर कुल सीटें बीजेपी कांग्रेस अन्य 68 ...

गुजरात में भाजपा का झंडा होता बुलन्द

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   गुजरात में भाजपा दो-तिहाई से अधिक बहुमत से जीतने जा रही है !  सोशल मीडिया पर इस बार मोदी के सताये तमाम राजनैतिक विरोधियों ने अपनी सम्पूर्ण ताकत लगाकर प्रचार का ऐसा माहौल बनाया है कि मानो गुजरात में भाजपा बड़े कठिन संघर्ष में फंसी है। इस प्रचार से प्रभावित होकर कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि भाजपा चुनाव हार भी सकती है। यह सोचना ऐसा ही है कि आंखें होते हुए भी कुछ लोगों को दिन में भी सूरज दिखाई न देना। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले है। इस लिहाज से राज्यों में बीजेपी, कांग्रेस समेत समस्त पार्टियां पूरो जोश खरोश के साथ प्रचार अभियान में जुटी है। इस बार इन राज्यों में कौन होगा सत्ता पर काबिज, इसके लिए ओपिनियन पोल सामने आने लगे हैं। न्यूज चैनल आज तक पर दिखाए गए सर्वे में गुजरात के नतीजे बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माय इंडिया ने 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच गुजरात की 182 सीटों पर 18243 सैंपल साइज के साथ ओपिनियन पोल कराया था। ओपिनियन पोल के मुताबिक एक बार...

उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक पूूरे राज्य में 68 फीसद मतदान हुआ। सबसे ज्यादा उत्तरकाशी में 73 फीसद मतदान हुआ।  वहीं, सुबह नौ बजे तक राज्य में छह प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद 10 बजे तक 14 और 11 बजे तक 25 फीसद मतदान की खबर है। दोपहर एक बजे तक 40 फीसद का ग्राफ रहा। जबकि तीन बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ था। उधर, अल्मोड़ा के दो बूथ, पिथौरागढ़ के एक बूथ और उत्तरकाशी के चार गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। गौरतलब है कि राज्य के चौथे विधानसभा चुनाव में 69 सीटों पर 628 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। एक प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है, जहां अब नौ मार्च को मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे 628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला राज्य के 75,13,547 मतदाता कर रहे हैं । मतदान में कुल 10,685 सीयू ईवीएम और 11,240 बीयू ईवीएम प्रयोग में लाई जाएंगी। इनके साथ ही 4,106 सीयू ईवीएम व 4,253 बीयू ईवीएम रिर्जव में रखी गई हैं। राज्य की तीन विधान सभा सीटों पर कुल 558 वीवीपैट मशीने प्रय...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)