Skip to main content

Posts

Showing posts with the label BS Yeddyurappa

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बोले राज्यपाल को अपशब्द

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कर्नाटक में भाजपा की सरकार बहुमत साबित करने से पहले ही गिर गई, जिससे कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू हो गया है लेकिन इस जश्न में कुछ नेताओं ने अति-उत्साहित होकर उल्टे-सीधे बयान देने भी शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद राज्यपाल वजूभाई वाला के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। ANI ‏ Verified account   @ANI Follow Follow  @ ANI More #WATCH Derogatory statement by Congress' Sanjay Nirupam, says, 'Iss desh mein wafadari ka naya kirtimaan sthaapit kiya hai Vajubhai Vala ( #Karnataka Guv) ji ne, ab shayad India ka har aadmi apne kutte ka naam Vajubhai Vala hi rakhega kyunki isse zyada wafaadaar koi ho nahi sakta' 5:33 AM - 19 May 2018 कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, 'इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है वैजूभाई वाला जी ने, अब शायद हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्त...

बीएस येदियुरप्पा को देना पड़ा इस्तीफा, फेल हुए शाह के सारे तिकड़म

कर्नाटक की राजनीति में चल रहा सियासी तूफान बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब लगभग खत्म हो गया है। ढाई दिन के अंदर ही बीजेपी के सीएम बीएस येदियुरप्पा को फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा देना पड़ा। अब साफ हो गया है कि कांग्रेस और JDS मिलकर अब कर्नाटक में सरकार बनाएगी। कर्नाटक की इस जीत का श्रेय अगर किसी एक शख्स को दिया जाए तो वो हैं कांग्रेस के डीके शिवकुमार। डीके शिवकुमार की वजह से बीजेपी आलाकमान के सारे तिकड़म यहां फेल हो गए। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.in/2018/05/blog-post_19.html सरकारों को बर्खास्‍त करने में पीछे नहीं थी कांग्रेस ऐसा कहा गया है कि समय और इतिहास खुद को दोहराता है, कुछ ऐसा ही कर्नाटक की राजनीति में देखने को मिल रहा है। जिस तरह के आ..... nigamrajendra28.blogspot.com कर्नाटक में जैसे ही त्रिशंकु सरकार के रुझान दिखे कांग्रेस ने फौरन वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद को काम पर लगा दिया। गुलाम नबी आजाद ने बिना देरी किए अपने खेमे का जायजा लिया और फिर कुमारस्‍वामी से बात की। इससे पहले बीजेपी को खेल खेलती गुलाम नबी आजा...

सरकारों को बर्खास्‍त करने में पीछे नहीं थी कांग्रेस

ऐसा कहा गया है कि समय और इतिहास खुद को दोहराता है, कुछ ऐसा ही कर्नाटक की राजनीति में देखने को मिल रहा है। जिस तरह के आरोप कांग्रेस की ओर से भाजपा और राज्‍यपाल के खिलाफ लगाए जा रहे हैं इससे यही पता चलता है कि कांग्रेस खुद का किया भूल गयी है। सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य सरकारों को बर्खास्त करने, सबसे बड़े दल को सरकार बनाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर चुकी कांग्रेस आज कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है। बोम्‍मई केस समेत कांग्रेस की केंद्र सरकार के इशारे पर विभिन्न राज्यों में राज्यपालों द्वारा सरकार बर्खास्त करने या गलत निर्णय लेने के ढेरों उदाहरण हैं। खैर, देखना है कि कांग्रेस समर्पित जेडीएस सरकार कितने दिन चलती है। क्योंकि कांग्रेस समर्थित सरकारों को असमय ही गिरना पड़ा है। केन्द्र में चन्द्रशेखर की सरकार रामजन्मभूमि विवाद समाप्त करने में अहम् भूमिका निभाते देख राजीव गाँधी ने तुरन्त अपना समर्थन वापस लेकर चंद्रशेखर सरकार को गिराकर, आज तक इस जीवित रखे हुए है। अन्यथा अयोध्या में राम मन्दिर तभी बन गया होता।   कांग्रेस ने ही शुरू की थी यह परिपाटी ...

मई 17 को येदियुरप्पा लेंगे शपथ, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से मना किया

कर्नाटक में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा जारी है। इस बीच बड़ी खबर ये है कि सुबह 9 बजे(मई 17)  बी एस येदियुरप्पा मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेंगे। देर शाम सामने आए घटनाक्रम में राज्यपाल की ओर से बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका देने की बात सामने आई। उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 21 मई तक का समय दिया गया है। उधर, इस मामले पर कर्नाटक में मौजूद पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने कहा कि राज्यपाल पर बीजेपी अध्यक्ष और पीएम का दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला दबाव में काम कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में राज्य सभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुमत कांग्रेस के साथ है तो इस लिहाज से उन्हें ही सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल को कानूनसम्मत कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत होने के बावजूद हमें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। हमने राज्यपाल से मिलकर उन्हें विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भी सौंपी...

यदि भाजपा कर्नाटक चुनाव जीती तो ...?

कर्नाटक में  चुनावी बिगुल  बजते ही बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस के लिए  कर्नाटक की लड़ाई  जहां अस्तित्‍व के सवाल से जुड़ी है वहीं बीजेपी के लिए भी यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि हाल में यूपी उपचुनावों में गोरखपुर और फूलपुर में करारी हार के बाद बीजेपी पर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में बीजेपी इस दबाव से उबरने के लिए किसी भी सूरत में चुनाव को जीतने का प्रयास करेगी क्‍योंकि अगले एक साल के भीतर 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस साल के अंत में मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान जैसे बड़े राज्‍यों में चुनाव होने हैं. लिहाजा इन चुनावों से ऐन पहले कर्नाटक जैसे बड़े राज्‍य में बीजेपी की जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ेगा. उसके बाद बीजेपी यह कहने की स्थिति में भी होगी कि मोदी लहर का जादू बरकरार है. कांग्रेस की दिक्‍कत पंजाब के बाद कर्नाटक ऐसा बड़ा राज्‍य है जहां कांग्रेस की सरकार है. कर्नाटक समेत कुल चार राज्‍यों में कांग्रेस की सरकारें हैं. ऐसे में यदि कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक निकल जाता है तो 2019 के आम चुना...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)