Skip to main content

Posts

Showing posts with the label amar singh

मेरी कोई गलती नहीं थी फिर भी मुझे पार्टी में हाशिए पर ढकेल दिया गया-- शिवपाल यादव

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वर्जस्व समाप्त होने बाद समाजवादी और बहुजन पार्टियों की तूती बोल रही थी। लेकिन समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पुत्रमोह के चक्कर में अपने पैरों पर कुल्हाड़ी दे मारी। और इस परिपेक्ष में  लगभग 4 दशक पूर्व चर्चित कव्वाल हबीब पेंटर की गायी कव्वाली "जब खून ही दुश्मन बने, फिर दोष किसे दीजियेगा..." शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रही है। बेटे अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह को ऐसा धोबी पट दिया, सभी सियासतदार अचम्भित हो गए। सियासत में एक यही परिवार सबसे बड़ा था। नेहरू-गाँधी, बादल, चौटाला, राजनाथ सिंह, लालू और सिन्धिया आदि परिवारों पर तो सभी बोलते थे, लेकिन परिवार के विरुद्ध किसी की आवाज़ नहीं निकलती थी, समय ने ऐसा पलटा दिया कि आज यादव परिवार बिखर जाने पर गीतकार और गायक प्रदीप रचित "टूट गयी है माला, मोती बिखर चले..." भी इसी यादव परिवार पर शत-प्रतिशत सटीक बैठ रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) से नाता तोड़कर अपनी अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव अपनी इस नई राजनीतिक श...

अखिलेश यादव समाजवादी नहीं, नमाजवादी पार्टी के हैं अध्यक्ष: अमर सिंह

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनाने वाले अखिलेश यादव के बयान को लेकर अमर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक गुस्से से भरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो में अखिलेश ही नहीं बल्कि आजम खान पर भी जमकर अपना गुस्सा उतारा है। अमर सिंह ने यहां तक कह दिया कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उनकी सत्ता में वापसी होती है तो वो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बनाएंगे और इसे विष्णु नगर के रुप में विकसित करेंगे। अखिलेश के इसी बयान पर गुस्सा जताते हुए अमर सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है। अपने वीडियो में अमर सिंह ने कहा, 'अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु का मंदिर बनाने का अधिकार है, तुम समाजवादी पार्टी के सदर (अध्यक्ष) नहीं हो, तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ, तुम्हारे पिता का बनाया हुआ राजनीतिक पुत्र मोहम्मद आजम खान, उसने बयान दिया है कि अ...

आजम खां को देख मुझे अलाउद्दीन ख़िलजी याद आता है -- जया प्रदा

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा है कि जब वह विवादों में रही फिल्म पद्मावत देख रही थीं तो सिनेमा के खलनायक खिलजी को देखकर उन्हें समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की याद आ गई। बता दें कि इससे पहले अमर सिंह ने भी आजम खान की तुलना खिलजी से की थी, तब अमर सिंह ने जया प्रदा को रानी पद्मावती बताया था। अब जया प्रदा ने भी फिर ऐसी ही तुलना की है। जया प्रदा ने कहा, “जब मैं पद्मावत देख रही थी तो, खिलजी के किरदार ने मुझे आजम खान जी की याद दिला दी।” आजम खान के साथ खिलजी की तुलना करने की जया प्रदा ने वजह भी बताई। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं  और समाजवादी पार्टी की पूर्व नेता जया प्रदा ने कहा, “जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने मुझे इसी तरह से परेशान किया था।” आजम खान और समाजवादी पार्टी के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। बता दें कि आजम खान ने एक बार पार्टी से निकाले जाने का आरोप जया प्रदा पर लगाया था। आजम खान ने कहा था कि एक नाचने वाली के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। आजम खान एक और विवादित बयान में कहा थ...

क्या पाकिस्तान में तुम(मणिशंकर) मोदी की सुपारी देने गए थे ?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   भगवत गीता में लिखा है "विनाश काले, विपरीत बुद्धि", जब कोई व्यक्ति अपने बुरे दिन देखने लगता है, तब उसे कोई ज्ञानवर्धक बातें भी शूल की भाँति चुबने समान लगने लगती है, ठीक वही स्थिति आज कांग्रेस की हो गयी है। मोदी को मुख्यमंत्री पद से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक कांग्रेस मोदी को गालियाँ ही देती रही है। इस विषय पर अगले लेख में चर्चा करते हैं।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार  "मणिशंकर को निकालना एक नाटक लगता है। उससे ज्यादा और कुछ नहीं।" पार्टी से निलम्बित करना कोई षड्यंत्र है।   गुजरात चुनाव में जब पहले चरण की वोटिंग का सिर्फ एक दिन शेष बचा है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियाँ अपनी अंतिम जोर आजमाइश कर रही हैं. पीएम मोदी पर नीच वाली टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस ने भले मणिशंकर अय्यर को निलंबित कर दिया हो, लेकिन भाजपा इस मुद्दे को यूं ही नहीं जाने देना चाहती. पीएम मोदी भाभर की रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि जब यहाँ बाढ़ आई थी तो कांग्रेस विधायक बंगलुरु में मौज कर रहे थे. जबकि भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री लोगों की मदद कर रहे थ...

मोदी भारत के सफल राजनीतिज्ञ -- अमर सिंह

महानगर वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक होटल पहुंचे अमर सिंह ने अपने हरफनमौला और बेबाक अंदाज़ में कहा कि मोदी की सफलता का कारण ही यही है कि भारत में अभी राजनीतिक व्यक्तित्व के हिसाब से मोदी के मुकाबले कोई चेहरा नहीं है और न ही कोई चेहरा उनके घुटने के बराबर है।  उन्होंने कहा कि मोदी देश के सफल राजनीतिज्ञ हैं।  वैसे अमर सिंह कोई नयी बात नहीं बोल रहे, इस सच्चाई को उनके घोर विरोधी तक भलीभांति मानते हैं। लेकिन विरोध करना विरोधियों का काम है।  पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि मीडिया बार-बार कहती है कि गुजरात हार जायेंगे तो क्या होगा लेकिन जहां मैं खड़ा हूं वो राहुल गांधी का गृह राज्य है। पंजा उनका निशान है और पंजे को पांच वोट मिले लेकिन वो खत्म नहीं हुए तो राजनीति में मोदी जैसे चतुर खिलाड़ी कभी खत्म नहीं होते।  आतंकवादियों से अहमद पटेल के साथ उनके संबंध पर अमर सिंह ने कहा कि चुनाव के मौकों पर ये सामान्य जेहादी प्रक्रिया हो गयी है। उन्होंने कहा कि सभी को याद होगा पूर्व सीएम अखिलेश के नाक के नीचे लखनऊ में आतंकवादियों ने गोलियां चलायी थी और प्रधानमंत्री मोदी को...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)