Skip to main content

मोदी भारत के सफल राजनीतिज्ञ -- अमर सिंह

Image result for अमर सिंहमहानगर वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक होटल पहुंचे अमर सिंह ने अपने हरफनमौला और बेबाक अंदाज़ में कहा कि मोदी की सफलता का कारण ही यही है कि भारत में अभी राजनीतिक व्यक्तित्व के हिसाब से मोदी के मुकाबले कोई चेहरा नहीं है और न ही कोई चेहरा उनके घुटने के बराबर है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के सफल राजनीतिज्ञ हैं। 
वैसे अमर सिंह कोई नयी बात नहीं बोल रहे, इस सच्चाई को उनके घोर विरोधी तक भलीभांति मानते हैं। लेकिन विरोध करना विरोधियों का काम है। 
पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि मीडिया बार-बार कहती है कि गुजरात हार जायेंगे तो क्या होगा लेकिन जहां मैं खड़ा हूं वो राहुल गांधी का गृह राज्य है। पंजा उनका निशान है और पंजे को पांच वोट मिले लेकिन वो खत्म नहीं हुए तो राजनीति में मोदी जैसे चतुर खिलाड़ी कभी खत्म नहीं होते। 
आतंकवादियों से अहमद पटेल के साथ उनके संबंध पर अमर सिंह ने कहा कि चुनाव के मौकों पर ये सामान्य जेहादी प्रक्रिया हो गयी है। उन्होंने कहा कि सभी को याद होगा पूर्व सीएम अखिलेश के नाक के नीचे लखनऊ में आतंकवादियों ने गोलियां चलायी थी और प्रधानमंत्री मोदी को उस समय आतंकवादी कहा जा रहा था। जब भी चुनाव होता है आतंकवादी सक्रीय हो जाते हैं और इसके पीछे हर वो राजनेता जो वोट बैंक की राजनीति के कारण तुष्टिकरण की राजनीति करता हैं, धर्म निरपेक्षता की राजनीति करता है उसकी पूरी जमात है। 
मैं किसी एक का नाम नहीं लूंगा ऐसी पूरी जमात को कहूंगा कि अपराधी का कोई मजहब नहीं होता। मैं यह नहीं कहूंगा कि मुस्लिम राष्ट्रवादी नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से पकड़े जाने वाला हर आतंकवादी मुसलमान जरूर होता है। 
महानगर के कैंटोमेंट स्थित एक होटल पहुंचे अमर सिंह ने गुजरात चुनाव में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के बढ़ते वर्चस्व पर कहा कि चुनाव में बड़े चेहरे भी विफल होते हैं। हार्दिक पटेल से भी बहुत बड़ा चेहरा विश्वनाथ प्रताप सिंह का था। वही वीपी सिंह जिनके नाम से नारों से यूपी की फिजा गूंजी थी कि ‘राजा नहीं फकीर है देश का तकदीर है।’ लेकिन जब मत पेटिया खुलीं तो जीरो बटा सन्नाटा मिला। उन्होंने कहा कि मोदी के विरोधियों का यह नया फन नहीं है ये जब भी चुनाव होता है वो पटीदारों की एक बैसाखी खड़ी कर देते हैं कि मतों का विभाजन हो और उससे सीधा नुकसान मोदी को हो। लेकिन तीनों बार वो विभाजन की बैसाखी को बड़ी सरलता से तोड़ देते हैं। हार्दिक पटेल को मैं बड़ी हार्दिकता से कहना चाहूंगा कि जब केशुभाई पटेल जैसा बड़ा चेहरा कांग्रेस की बैसाखी बनकर असफल हो गये और उस बैसाखी को सुगमता से तोड़कर पिछले तीन बार से मोदी लगातार सफल हो रहे हैं। 
मोदी जी की समस्या खुद मोदी जी है क्योंकि उनके क्षमता से आधे स्तर का भी कोई व्यक्ति गुजरात में नहीं उभर पाया है। अमर सिंह ने गुजरात में भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मौका मिलेगा तो भाजपा की तरफ से वो प्रचार करने से नहीं चूकेंगे। अमर सिंह का कहना रहा कि देश में इस समय जो नेतृत्व सामने है वो पहले से दसवें स्थान तक मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। वो इसलिए नहीं कि भाजपा के नेता बल्कि इसलिए कि वो स्वाभावकि रूप से देश की आकांक्षा के अनुरूप उनकी अनुकुलता है और वो राजनीतिक गुरूत्वाकर्षण और पार्टी की बाध्यता से उपर उठ चुके है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में दीपावली मनाये जाने पर अमर सिंह का कहना रहा कि एक क्षत्रिय अपने पुरखे मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का पर्व मना रहा है। कोई यादव भाई कह दे कि वो राम को नहीं मानते ..कोई मुसलमान पांच वक्त की नमाज पढ़ता है तो इस पर कोई प्रश्न नहीं उठाता है और अगर कोई हिन्दू वो चाहे क्षत्रिय मुख्यमंत्री ही हो अगर मर्यादा पुरूषोत्तम का पर्व मना रहे हैं तो इसमें क्या मनाही है। हम किसी मुसलमान को यह तो नहीं कहते कि आप पांच वक्त की नमाज मत पढ़िए, हमें ही घंटियां बजाने दीजिये बल्कि आप इतनी नमाज पढ़िये कि आप का सिर घिस कर काला हो जाये। 
खिलाड़ियों को गेरूआ रंग की शर्ट दिये जाने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि वो तो भारत के ध्वज में है तो क्या हम राष्ट्रीय ध्वज को नहीं मानेंगे। गेरूआ रंग अब एक ट्रेड हो गया है जो प्रचलित हो गया है। गेरूआ तो संतत्व का, बैराग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ताजमहल घोषित मकबरा है और वहां शिव चालीसा का पाठ निश्चित रूप से विरोधियों को अवसर देना है। यह मोदी को बदनाम करना है चाहे ये भाजपा के लोग करें या विहिप के लोग करें। जो भी तत्व ऐसा कर रहे हैं वो अनावश्क रूप से कर रहे हैं जैसे गो रक्षक के नाम पर उपद्रव करना, ताजमहल की आलोचना करना। इस तरह की राजनीति नरेन्द्र मोदी नहीं करते और बार-बार उन्होंने इसकी कड़ी निन्दा भी की है लेकिन वो कहते हैं कि ‘क्षमा बड़न को चाहिए छोटन को उत्पात’ हर जगह ऐसे लोग है जैसे सपा में आजम खान वैसे ही भाजपा में उनके तरह भी कुछ लोग है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निकाय चुनाव में एक नयी रणनीति तैयार किये जाने के सवाल पर कहना रहा कि सबसे पहले अपने पिता को वो सम्मान ही दे दें।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...