आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाने वाले फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों स्टार प्लस के चर्चित रियलिटी शो 'इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार' को रोहित शेट्टी के साथ होस्ट कर रहे हैं. ये दोनों इस शो के जज भी हैं. इसी रियलिटी शो में दिखाए जाने वाले एक एड की वजह से चैनल मालिक के साथ-साथ करण जौहर उनका प्रोडक्शन हाउस परेशानी में पड़ गया है. स्टार प्लस के चर्चित रियलिटी शो “इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार’ में कमला पसंद का एड दिखाना चैनल मालिकों के साथ-साथ धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, कमला पसंद कंपनी, करण जौहर और रोहित शेट्टी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत इन लोगों को दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है. करण जौहर और रोहित शेट्टी इस शो के जज हैं. वहीं शो की शुरुआत में धर्मा प्रोडक्शन का नाम आता है. इसलिए इन्हें नोटिस जारी किया गया है. दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में टोबैको कंट्रोल सेल के इंचार्ज और एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि कोटपा एक्ट-2003 में सेक्शन 5...