आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक भविष्यवाणी की हैै। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कामकाज में दखलअंदाजी करने के कारण लोग भाजपा से नाराज हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अगस्त 20 को हिंदी में ट्वीट कर कहा कि जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है और वह आम आदमी की दिल्ली सरकार से काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा कि लोग इस बात से भी बहुत नाराज हैं कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए, 2019 लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की सात में से चार सीटें जीतने जा रही है, जबकि बाकी तीन सीटों पर भाजपा संग उसका कड़ा मुकाबला है। पार्टी के मुताबिक उसने बूथवाइज सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाओं को किस तरह लेते हैं? इसमें लोगों ने कहा कि वो गठबंधन के खिलाफ हैं। ...