नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। पांच सौ और हजार रुपए के नोट मंगलवार(नवम्बर 8 )आधी रात से बंद कर दिए गए हैं। इन नोटों को 31 दिसंबर तक बदला जा सकेगा। 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे और 10 नवंबर तक एटीएम काम नहीं करेंगे। मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा- हमने काले धन के चोरों के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। देश अब शुचिता की दिवाली मनाए। दीपावली के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें। Q & A में जानें क्या है ये फैसला और कैसे बदल सकेंगे नोट.... Q. क्या फैसला हुआ? A. 500-1000 के नोट बंद किए गए। Q. कब से बंद हो रहे हैं? A. 08 नवंबर रात 12:00 बजे से। Q. ऐसा क्यों किया गया? A. भ्रष्टाचार और कालाधन पर रोक लगाने के लिए। Q. अब क्या होगा? A. 500-1000 के नोट आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में पहचान पत्र दिखाकर जमा करा सकेंगे। Q. क्या इसकी कोई तारीख तय है? A. 30 दिसंबर तक ये नोट जमा कराए जा सकेंगे। Q. इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं? A.ये नोट 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र के साथ सीधे आरबीआई में जमा कराए जा सकेंगे। Q. एक बार में 500-1000 ...