Skip to main content

Posts

Showing posts with the label hawala

क्या केजरीवाल भारत के लिए घातक सिद्ध होंगे?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपना भद्दा और घटिया चेहरा दिखा दिया है, जबसे उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन हवाला और घोटाला मामले में फंसे हैं वे देश विरोधी ट्वीट कर रहे हैं साथ ही अलगाववादियों, आतंकवादियों और पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। कल उन्होंने बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा कि उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत दुनिया में अलग थलग पड़ रहा है।  केजरीवाल पाकिस्तान हितैषी होने से पूर्व एक भारतीय के नाते --दिल्ली मुख्यमंत्री के नाते नहीं -- कुछ माह पाकिस्तान,बलूचिस्तान या पाक अधिकृत कश्मीर में रहकर दिखाएं। मुख्यमन्त्री  पद की गरिमा रखो।  उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए एक आर्टिकल को टैग किया जिसमें अलगाववादियों की फोटो छपी थी और उनके हाथों में जो बैनर था उसमें गो इंडिया गो, और भारत विरोधी बातें लिखी हुई थीं, न्यूज़ आर्टिकल में लिखा था था कि उड़ी हमला भारत की गलतियों का नतीजा है और पाकिस्तान ने भारत को दुनिया में अलग थलग कर दिया है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री गिरगिट से भी तेज गति से अपना रंग ...

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर; सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए 17 करोड़ के लेनदेन का आरोप

आम आदमी पार्टी पर मुसीबतों का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हवाला के जरिए करोड़ों के लेनदेन के आरोप में फंसे हैं। सत्येंद्र जैन को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक उन्हें 4 अक्टूबर तक आयकर विभाग में जवाब पेश करना है। आईटी की धारा 131 के तहत विभाग ने सत्येंद्र जैन को समन भेजा गया है। जैन पर हवाला के जरिए 17 करोड़ की रकम के लेनदेन का आरोप लगा है। इस मामले पर सफाई देते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। वह आयकर विभाग में जाकर जवाब देंगे। दूसरी तरफ आयकर विभाग से जैन को समन मिलने के मामले पर केजरीवाल ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वह सत्येंद्र जैन के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया सत्येंद्र को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जैन दोषी साबित होते हैं तो पार्टी कड़े फैसले लेने के लिए तैयार है। 17 करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप आयकर विभाग ने कहा कि जैन की पिछले 4-5 साल की आयकर रिटर्नों से हवाला कारोबार करने का मामला सामने आया है। जैन की 4 कम्पनियों पर आयकर विभाग की नजर...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)