Skip to main content

Posts

Showing posts with the label jamiat ulema hind

ओवैसी ने दिया चौंकाने वाला बयान

तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए एक अभिशाप बन चुका है और इसके लिए मामला कोर्ट में है, जिस पर  कोर्ट ने 22 अगस्त को फैसला सुनाते हुए एक ऐसा फैसला सुनाया जो मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ा कारगर साबित होगा।  सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक़ में फैसला सुनाते हुए उन मौलवियों को करारा तमाचा जड़ा है जो धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाते थे।  इस फैसले पर ओवैसी ने दिया चौंकाने वाला बयान अगस्त 22 को इस फैसले के आने के बाद से ही हर राजनीतिक दल के लोगों जमकर अपनी राय रख रहे हैं।  ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले पर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, “हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का तहेदिल से स्वागत करते हैं।  हाँ लेकिन मैं मानता हूँ कि इस फैसले को जमीन पर उतारना एक बहुत बड़ा काम होगा।” असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान से कुछ बातें तो साफ़-साफ़ समझ आती हैं. उनके इस बयान में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो उनका समर्थन देना ही है. दूसरा जो उन्होंने इस फैसले को जमीन पर उतारने में जिस समस्या का ज़िक्र किया है वो शायद होती ही नही अग...

दुष्कर्म के आरोप में पूर्व मंत्री मसूद मदनी को भेजा गया जेल

महिला की कोख भरने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रह चुके मौलाना मसूद मदनी को पुलिस ने मार्च 18 को जेल भेज दिया। पति के साथ मार्च 17 को देवबंद कोतवाली पहुंची महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी जमीयत उलमा हिद का उत्तराखंड अध्यक्ष व हरिद्वार बचाओ संघर्ष समिति का संयोजक भी रह चुका है। हरियाणा के जनपद जींद के कस्बा सफीदो निवासी गैर मुस्लिम महिला शादी के कई साल बाद भी संतान न होने से दुखी थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि, वह ९ मार्च को मन्नत मांगने पिरान कलियर गई थी। वहां एक व्यक्ति की सलाह पर वह पति के साथ देवबंद पहुंचकर मसूद मदनी से मिली और संतान होने का उपाय पूछा। पीड़िता ने बताया कि, मदनी ने उसे होली के बाद अकेले आने की सलाह दी तो वह १६ मार्च को देवबंद पहुंच गई। मदनी ने तंत्रक्रिया के नाम पर दो बार दुष्कर्म किया और कहा कि जाओ, अब तुम्हे संतान हो जाएगी। पीड़िता ने बयान में यह भी कहा कि, मैंने पुलिस में जाने की बात कही तो मसूद मदनी ने कहा कि, देवबंद सहित पूरे हिन्दुस्तान में घूम लेना। हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। मदनी ने उसे २३ ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)