आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार अभी कुछ पूर्व देर रात यूपी विधानसभा के सामने आलू फेंकने के पांच दिन बाद पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। यूपी पुलिस के एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा, सीएम आवास और राजभवन के बाहर आलू फेंके गए थे। इसमें पुलिस ने दो लोगों को कन्नौज से गिरफ्तार किया है। ये दोनों एसपी कार्यकर्ता अंकित चौहान और गाड़ी का ड्राइवर संतोष पाल हैं।एसएसपी ने बताया, ‘हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की और मामले का पता लगाया। इसके बाद करीब 10 हजार फोन कॉल्स डिटेल्स की जांच की गई और सामने आया कि आलू फेंकने की साजिश कन्नौज में रची गई थी। इसमें 6 लोग शामिल थे। ये सभी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।’ यूपी पुलिस के अनुसार कन्नौज में समाजवादी पार्टी नेता कक्कू चौहान और एक महिला नेता के पति ने ये पूरी प्लानिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें सरकार को बदनाम करने ...