भूपिंदर सिंह हुड्डा भी नीतीश कुमार की तरह चौंकाने वाला कदम उठा सकते हैं. वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होकर अपना बुढ़ापा बना सकते हैं क्योंकि कांग्रेस में रहने पर हमेशा विरोध करना पड़ेगा, टेंशन में रहना पड़ेगा, धरना प्रदर्शन और आन्दोलन करना पड़ेगा. गुस्से वाले बयान देने पड़ेंगे लेकिन बीजेपी में रहने पर ऐसा कुछ भी नहीं करना पड़ेगा. हरियाण की राजनीति में भूचाल आने वाला है क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बीजेपी में जाने की खबरें हैं. राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. पिछले साल तक नीतीश कुमार बीजेपी और मोदी के कट्टर विरोधी माने जाते थे लेकिन उन्होंने एकाएक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मोदी से हाथ मिला लिया और फिर से NDA में शामिल हो गए. उन्हें BJP से हाथ मिलाने और उसके साथ बिहार में सरकार बनाने में सिर्फ 14 घंटे लगे. हरियाणा के AAP अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस बात का खुलासा किया है कि वे बीजेपी में क्यों जाना चाहते हैं। नवीन जयहिन्द ने कहा कि हमने अमित शाह से कुछ दिन पहने 7 सवाल किये थे जिसमें से एक सवाल ये भी था की सीबीआई के केस...