कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मार्च 12 को वित्त मंत्री अरुण जेटली पर पीएनबी स्कैम को लेकर बड़ा आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि पीएनबी फ्रॉड में जेटली की चुप्पी का मकसद सिर्फ अपनी बेटी को बचाना था, जिनके पास मेहुल चौकसी की गीतांजलि जेम्स की रिटेनरशिप थी। बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पीएनबी बैंक के 12,672 करोड़ रूपए के फ्रॉड केस में आरोपी हैं। जांच एजेंसिया अब तक इन दोनों के कई ठिकानों पर छापे मारकर करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ट्वीट में राहुल ने क्या कहा? ‘राहुल ने ट्वीट में कहा, “अब ये सामने आ चुका है कि हमारे वित्त मंत्री पीएनबी स्कैम पर इसलिए चुप थे, क्योंकि उन्हें अपनी वकील बेटी को बचाना था, जिन्हें बैंक घोटाले के आरोपियों ने फ्रॉड खुलने से एक महीने पहले ही बड़ी रकम चुकाई थी।” ट्वीट में राहुल ने सवाल पूछते हुए लिखा, “जब आरोपियों की लॉ फर्म्स में सीबीआई ने छापेमारी की तो फिर जेटली की बेटी की फर्म पर क्यों छापा नहीं पड़ा।” क्या है पीएनबी घोटाला? पीएनबी ने पिछले महीने सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,421 करोड़ रुपए के घोटाले के जा...