प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी पुस्तक और इंटरव्यू को लेकर खासी चर्चा में हैं। भारतीय अभिनेत्री ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ की रिलीज के बाद ओपरा विन्फ्रे को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड में उनके शुरुआती दिनों में एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ बदतमीजी की थी और अंडरवियर में डांस करने को कहा था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें आज तक इस बात का दुःख और पछतावा है कि वो उस निर्देशक के खिलाफ आवाज़ नहीं उठा सकीं। बकौल प्रियंका चोपड़ा, उक्त निर्देशक ने फिल्म सेट पर उनसे कहा था कि वो अपने कपड़े उतार कर अंडरवियर में एक हॉट डांस परफॉरमेंस दें। प्रियंका चोपड़ा ने उस फिल्म और फिल्मकार के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन ये ज़रूर बताया कि अगले ही दिन उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी। इस पर ओप्रा विनफ्रे ने उनसे पूछा कि आखिर उनके भीतर इतनी हिम्मत कैसे आई? प्रियंका ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अपनी परवरिश को दिया। #PriyankaChopra in her interview with Oprah Winfrey has revealed that she was once asked to perform 'a sultry dance and strip down to her underwear' by a filmmaker on the sets of a film...