‘साजिद खान ने पैंट से (.....) निकाल मुझे फील करने को कहा’: शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप यौन शोषण के आरोपित व बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान के ख़िलाफ़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म मेकर फराह खान के भाई साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2006 में जब वह उनसे मिलने गई थी, तो साजिद खान ने लिंग (penis) को पैंट से बाहर निकाला और उनसे ‘फील करने’ के लिए कहा। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि यह घटना उनके पिता की मौत के कुछ दिनों के बाद की ही है। 2018 में जब भारत में #MeToo कैंपेन ने जोर पकड़ा था, तब कई महिलाओं ने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इनमें एक्ट्रेसेस सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, आहाना कुमरा, मंदाना करीमी, मॉडल पाउला और एक पत्रकार शामिल थी । पत्रकार ने उन पर 2018 में एक साक्षात्कार के दौरान उनके सामने अपना लिंग बाहर निकालने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।...