आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार मेघालय का गठन 1972 में हुआ था. तब ऑल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस को पूर्ण बहुमत मिला था। उसे 32 सीटें मिली थी, बहुमत से एक ज्यादा। 1972 के बाद मेघालय में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला।1978 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 20 सीटें मिली।अगले विधानसभा चुनाव 1983 में हुए, इसमें भी किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। हालांकि कांग्रेस 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 1988 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, उसे 22 सीटें मिली। अगले विधानसभा चुनाव 1993 में हुए, इस चुनाव में भी कांग्रेस 24 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। 1998 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 25 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। अगले विधानसभा चुनाव 2003 में हुए, इस चुनाव में भी कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली। कांग्रेस 22 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. 2008 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, उसे 25 सीटें ...