आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार बकाये का भुगतान न होने से परेशान दिल्ली जल बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बोर्ड ने कहा कि 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया नहीं चुकाने पर सरकारी दफ्तरों को की जा रही पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद बोर्ड के प्रमुख हैं। ऐसे में जल बोर्ड का बयान सामने आते ही इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बकाएदारों को नोटिस भेजने की योजना बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सात विभिन्न सरकारी विभागों पर कुल 3,220.12 करोड़ रुपये का बकाया है। जल बोर्ड के इस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे पर कुल मिलाकर 1,577.32 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा तीन नगर निगमों पर कुल मिलाकर 1,100.26 करोड़ रुपये का बकाया है।दिल्ली पुलिस पर 284 करोड़ और डीडीए पर तकरीबन 72 करोड़ रुपये का बकाया है। जल बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि मूल बकाया 737.77 करोड़ रुपये है। वर्षों से भुगतान नहीं करने के चलते यह रकम तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है। इस अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई विभागों ने तो ...