नए साल में नई चीजों के लिए पैन नंबर अब अनिवार्य हो चुका है. लेनदेन में पारदर्शिता लाने और टैक्स चोरी रोकने के लिए सरकार पैन कार्ड को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है. पहले कुछ ही जगहों पर पैन कार्ड का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब लगातार इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. सरकार ने इससे जुड़े कुछ नियमों में कई संशोधन किए हैं, जिनकी बदौलत अब कई तरह के लेनदेन में पैन नंबर देना अनिवार्य हो गया है. इसकी वजह से अब आपको पैन की डिटेल्स साथ रखनी होगी. अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप महज 110 रुपए इसे बनवा सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं किन कामों के लिए जरूरी है पैन नंबर... इन 10 कामों के लिए जरूरी होगा पैन नंबर बैंक अकाउंट खोलना या FD के लिए जरूरी एक दिन में 50 हजार या उससे ऊपर कैश जमा करने के लिए जरूरी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जरूरी गाड़ी खरीदने के लिए जरूरी विदेश यात्रा के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए जरूरी होटल बिल की पमेंट के लिए जरूरी शेयर, बॉन्ड, म्युचुअल फंड या डिबेंचर खरीदने के लिए जरूरी क्रेडिट, डेबिट कार्ड या डीमैट एक...