टीवी स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने हुस्न के जलवे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक दिखाए हुए हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआता टीवी सीरियल्स से की जिसके द्वारा उन्होंने घर घर अपनी पहचान बनाई वहीं दूसरी ओर बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग से पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है. अब तक मौनी रॉय इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम चुकी हैं. अपनी जोरदार मेहनत के दम पर उन्होंने कम ही समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है. आज उनके लाखों चहाने वाले मौजूद हैं. मौनी रॉय ने अपना बॉलीवुड डेब्यू, इंडस्ट्री के बड़े और नामी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ किया. इस फिल्म में मौनी के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था. अपनी पहली फिल्म से ही मौनी ने इंडस्ट्री में नेम,फैम दोनों ही हासिल कर लिए थे. वैसे तो मौनी टेलीविजन के कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकीं हैं. वहां भी मौनी ने अपने शानदार अभिनय से सभी को एंटरटेन किया था. उसके बाद जब मौनी ने बॉलीवुड में एंट्री ली तो वह और भी फेमस हो गईं. बता दें कि मौनी रॉय की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में थी, लेकिन फ...