Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ajay makan

मिशन 2019 : कांग्रेस ने कसी कमर

मिशन 2019 के लिए कमर कस चुकी प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी नेताओं की सुस्ती और निष्क्रियता तोड़ने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। सभी नेताओं को साफ कर दिया गया है कि पद पर रहना है, तो काम भी करना होगा। इसी का परिणाम है कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों में से 15 को तो नियुक्ति के सप्ताह भर बाद ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक-दो दिन में प्रदेश अध्यक्ष बैठक भी करने वाले हैं। 24 जुलाई को 14 में से 12 जिलों के अध्यक्ष और 31 जुलाई को 280 में से 220 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी। तीन अगस्त को कॉस्टीट्यूशन क्लब में इन सभी का सम्मेलन रखा गया था। हालांकि 15 ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी। नतीजा, इन सभी को अब पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अब सभी के जवाब आ रहे हैं। कोई विदेश में था। कोई कांवड़ लेने गया था। कोई बीमार था। किसी की पारिवारिक मजबूरी थी। पार्टी ने इन सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों को 14 अगस्त तक कार्यालय खोलने का निर्देश भी जार...

Congress faces challenges within to form anti-BJP alliance for 2019 polls

The Congress party's pursuit to stitch a larger anti-BJP alliance for 2019 is already facing challenges from quarters within. The party was confronted with massive rumblings within its West Bengal unit where the state leadership is bitterly divided over alliance options. While one section of the West Bengal Congress led by party chief Adhir Ranjan Chowdhury is advocating a pact with the opposition left front in the state, another camp led by Congress secretary and local MLA Mainul Haque has batted for an alliance with the ruling TMC. Congress president Rahul Gandhi had to meet all state leaders individually earlier to dissipate the crisis amid possibilities of Haque and some of his supporters switching over to the Mamata Banerjee-led TMC, should Gandhi decide to go with the Left. "We will not quit the Congress and will await the decision of Congress President Rahul Gandhi before taking any decision," Haque told PTI. He felt no vote transfer to the Congres...

अब 750 करोड़ रुपये के घोटाले में घिरी केजरीवाल सरकार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा 1000 इलेक्टिक बसें खरीदने के प्रस्ताव में ही घोटाले की बू आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में दिल्ली सरकार ने ऐसी एक बस की कीमत 2.5 करोड़ बताई है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने इसे 1.75 करोड़ रुपये में खरीदी है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर 750 करोड़ का घोटाला है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में माकन ने आप सरकार को पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर भी असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि कहने को सरकार ने इस वर्ष ग्रीन बजट पेश किया, लेकिन उसके तहत अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2009 में एक कानून के माध्यम से दिल्ली में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाद में इसे सभी प्लास्टिक पैकेजिंग और एकल उपयोग डिस्पोजल प्लास्टिक में वितरित किया था, लेकिन यह प्रतिबंध शायद ही कभी लागू किया गया हो। अवलोकन करें:-- NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM दिल्ली: मोदी को रोकने के लिए 2019 में साथ आएंगे केजरीवाल और कांग्रेस आर.बी.ए...

शीला और माकन की जोड़ी उधेड़ेगी केजरीवाल सरकार की बखिया

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कहावत है कि "जब पालक ही भक्षक बन जाये, उसे कौन बचाएगा?" और यह कहावत आम आदमी पार्टी पर चरितार्थ होती दिखने जा रही है। वास्तव में इस पार्टी को कांग्रेस ने ही संरक्षण देकर मोदी लहर में अवरोधक के रूप में मैदान में उतारा था, लेकिन हुआ एकदम विपरीत। कांग्रेस को जितना नुकसान इस पार्टी से हुआ है, भारतीय जनता पार्टी से नहीं। सेवानिर्वित होने उपरान्त एक हिन्दी पाक्षिक का सम्पादन करते इस पार्टी के गठन पर एक लेख शीर्षक "कांग्रेस के गर्भ से निकली आआप" क्या लिखा कि फोन पर धमकी मिली कि "ख़बरदार केजरीवाल के विरुद्ध कुछ लिखा, वरना..." अगले ही अंक में "वरना" का उत्तर देते हुए शीर्षक "कांग्रेस और आआप का Positive DNA" लिखने पर सबकी बोलती ही बंद हो गयी। और मेरे इन दोनों लेखों पर सत्यापन की मोहर लगाने वाली भी ये ही दोनों पार्टियाँ थी।जो केजरीवाल अपनी चुनावी रैलियों में कहते थे, "मै अपने बच्चों की कसम खाकर कहता हूँ कि अगर हमारी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने में असमर्थ रहती है तो न मैं समर्थन दूंगा और न लूंगा", ल...

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा

लगता है, कांग्रेस पार्टी में आजकल त्यागपत्र का दौर चल रहा है। एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अरविंदर सिंह लवली के बाद अब दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपना इस्तीफा दिया है। अप्रैल 20 को बरखा ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी के पास भेजा। बरखा ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दें। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह बहुत बड़ा डिजास्टर होगा। बरखा ने अजय माकन और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में काफी अंतर है। बरखा ने कहा कि एक साल पहले मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से भी की थी। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। बरखा ने कहा- हम मिलने गए थे और राहुल पार्टी में बिजी थे बरखा ने टिकट बंटवारें के ऊपर भी बात की, उन्होंने कह...

कांग्रेस ने केजरीवाल मोहल्ला क्लिनिक में पकड़ा बड़ा घोटाला

कांग्रेस पार्टी ने केजरीवाल की मोहल्ला क्लिनिक योजना में बहुत बड़ा घोटाला पकड़ा है, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बहुत सारे मोहल्ला क्लिनिक आप कार्यकर्ताओं के घरों में चल रहे हैं और बदले में उन्हें मोटा किराया देकर केजरीवाल सरकार उनसे कमीशन ले रही है, इस तरीके से केजरीवाल दिल्ली के खजाने से हर महीना करोड़ों रुपये कमीशन के रूप में लूट रहे हैं।  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि यह योजना वास्तव में आप पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है क्योंकि तीन-चार घंटे के लिए ही मोहल्ला क्लिनिक खोला जाता है और बदले में आप कार्यकर्ताओं को मोटा किराया दिया जाता है। आज जैसे ही यह खबर सामने आयी ट्विटर पर #AAPMohallaClinicScam  ट्रेंड करने लगा -  अजय माकन ने बताया कि इस योजना में दो तरह से गलतियां की जा रही हैं, पहली तो यह कि क्लिनिक आप कार्यकर्ताओं के घरों, जमीनों पर खुलवाए जा रहे हैं और दूसरा - उन्हें मार्किट से भी अधिक रेट पर किराया दिया जा रहा है जो कि एक तरह का बड़ा घोटाला है और दिल्ली के खजाने की लूट है।  जानकारी के लिए बता दें...

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का दिल्ली विधानसभा स्पीकर के नाम खुला खत

आदरणीय राम निवास गोयल जी, मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान आम आदमी पार्टी के तीन पूर्व मंत्रियों के संगीन अपराधों में लिप्तता और आज दिनांक 8 सितम्बर 2016 को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा AAP पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बनाये जाने के आदेश निरस्त किये जाने की ओर दिलाना चाहता हूँ । दिल्ली सरकार के कानून मंत्री रहे श्री जितेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ फर्जी कानूनी डिग्री का मामला दर्ज हुआ था तथा उनको जेल भी जाना पड़ा था। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि जितेन्द्र तोमर के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने पहले तो यह कहा था कि उन्होंने तोमर के दस्तावेज चेक कर लिए है और वे ठीक है, परंतु बाद में जितेन्द्र सिंह तोमर के जेल जाने के बाद श्री अरविन्द केजरीवाल का यह बयान आया था कि उनको इस मामले में अंधेरे में रखा गया था। अर्थात बाद में श्री अरविन्द केजरीवाल ने जितेन्द्र सिंह तोमर के उपरोक्त अपराध में संलिप्तता को एक तरह से स्वीकार कर लिया था। दिल्ली के खाद्य मंत्री असीम अहमद खान की एक ऑडियो क्लीप उजागर हुई थी जिसम...

अजय माकन का आआप पर प्रहार

जिस प्रकार आम आदमी पार्टी और उससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से एक-एक करके ईमानदार और सिद्ध छवि के व्यक्तित्व अलग होते चले गए, उसने इस बात की पुख्ता नींव तैयार कर दी थी कि जो राजनीतिक महल इस नींव पर खड़ा किया जायेगा, उसमें भी वही ईंटें और पत्थर लगेंगे, जो ईंट-पत्थर कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में लगते रहे हैं. ठीक से साल भी नहीं बीता कि यह अंदेशा काफी हद तक सच साबित होने लगा. छिटपुट घटनाएं तो पहले भी आती थीं, किन्तु इस बार नहले पर दहला लगाया कांग्रेस ने! दिल्ली के राजनीतिक गलियारे में आज जो एक खबर सर्वाधिक चर्चा बटोर रही है, वह निश्चित रूप से अजय माकन का ट्वीट और उसके बाद उनका सामने आया स्टिंग है. प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खाद्य एवं पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है जिसमें एरिया जेई हम्माद और मंत्री इमरान के भाई की बातचीत है. माकन ने बाद में मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक स्ट...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)