Skip to main content

Posts

Showing posts with the label defence agreement

मोदी का इजराइल से प्रगाढ़ रिश्ते का अर्थ ....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को यादगार बनाने के लिए इजरायल ने पूरी तैयारी कर ली है।कुछ घंटे बाद पीएम मोदी इजरायल पहुंचने वाले हैं। मोदी की यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। जिसमें दिखाया जा रहा है कि पीएम मोदी एक खतरनाक मिसाइल साथ में लेकर भारत आएंगे। वैसे भारत और इजरायल के बीच कई रक्षा समझौते होने की उम्मीद है। नेतन्याहू मोदी की अगवानी के लिए प्रोटोकॉल टीम के साथ बेन गुरियोन हवाई अड्डे पर मौजूद होंगे जहां एक समारोह के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जाएंगे। भारतीय मूल की इजरायली गायिका लिओरा इत्जाक को दोनों देशों के राष्ट्रगान गाने के लिए चुना गया है। लिओरा ने किशोरावस्था में मुंबई तथा पुणे में भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखा था और उन्होंने बालीवुड फिल्मों में भी गाने गाए हैं। इजरायली प्रधानमंत्री उसी दिन अपने सरकारी आवास पर मोदी के लिए रात्रि भोज देंगे। वहां दोनों नेता आपस में बातचीत भी करेंगे। दोनों नेता पांच जुलाई को एक बार फिर मिलेंगे। इसके बाद नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के लिए दोपहर के भोज की मेजबानी करेंगे। प्रगाढ़ संबंधों का प्रदर्शन...

भारत-अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में अहम समझौता; एक-दूसरे के सैन्‍य ठिकानों, संसाधनों का कर सकेंगे इस्‍तेमाल

भारत और अमेरिका ने अगस्त 30  को एक ऐसे महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया जो दोनों देशों को रक्षा क्षेत्र में साजो-सामान संबंधी निकट साझेदार बनाएगा तथा दोनों सेना मरम्मत एवं आपूर्ति के संदर्भ में एक दूसरे की संपदाओं और सैन्‍य ठिकानों, अड्डों का इस्तेमाल कर सकेंगी। इस समझौते के अनुसार अमेरिका आतंकवाद से निपटने में भारत को सहयोग देगा। साजो-सामान संबंधी आदान-प्रदान समझौते (लेमोआ) पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि यह समझौता ‘व्यवहारिक संपर्क और आदान-प्रदान’ के लिए अवसर प्रदान करेगा। यह समझौता दोनों देशों की सेना के बीच साजो-सामान संबंधी सहयोग, आपूर्ति एवं सेवा की व्यवस्था प्रदान करेगा। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद जारी साझा बयान में कहा गया कि उन्होंने इस महत्व पर जोर दिया कि यह व्यवस्था रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार सहयोग में नवोन्मेष और अत्याधुनिक अवसर प्रदान करेगा। अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी को साझा करने को निकटम साझेदारों के स्तर तक विस्तार देने पर सहमति जताई है। ब...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)