बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट का असली नाम ‘असलम’ है। यह दावा अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने किया है। इससे पहले खुद महेश भट्ट के बेटे राहुल ने बताया था कि उनके पिता उनका नाम ‘मोहम्मद’ रखना चाहते थे। इसी साल अप्रैल में जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की थी तो कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि महेश भट्ट ने बेटी को फेरों के दौरान वचन देने से रोक दिया था। अब कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। 4 अगस्त 2022 को शेयर किए गए इस वीडियो में भट्ट मुस्लिमों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा है कि बॉलीवुड फिल्मकार का असलमी नाम ‘महेश’ नहीं बल्कि ‘असलम’ है और वे इसे छिपा रहे हैं। कंगना का कहना है कि महेश भट्ट को असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें खुद को उस धर्म का नहीं दिखाना चाहिए, जिसमें वे सोनी राजदान से शादी के लिए आए हैं। साथ ही महेश भट्ट पर सभ्य भाषा में लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कंगना ने लिखा है, “मुझे बताया गया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है। उन्होंने सोनी राजदान से शाद...