जीवन में कुछ तिथियाँ यादगार बन जाती हैं, इसे संयोग कहे अथवा आश्चर्य। एक तरफ 21 जून को जहाँ विश्व योगा दिवस मना रहा था, तो कोटक मोहिंद्रा बीमा अपने APC चैनल की पांचवीं वर्षगांठ मना रहा है। छमाछम वर्षा में संस्था से जुड़े सैकड़ों एजेंटों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवा कर समारोह को और भी स्मरणीय बना दिया। समारोह में उपस्थित संस्था को गगनचुम्बी उचाईयों पर ले जाने को आतुर महानुभावों को सर्वश्री गौरव गहरोत, कुणाल किशोर, चंद्र शेखर, अजय माथुर, नरेंद्र नरूला आदि पदाधिकारियों ने APC चैनल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाल कर प्रोत्साहित किया। लेकिन जोनल प्रमुख श्री ह्रदेश ने श्रोताओं के सम्मुख जो आंकड़े प्रस्तुत किए वह प्रशंसनीय ही नहीं,बल्कि संस्था की लगनशीलता को उजागर कर मन्त्रमुक्त कर रहे थे। ह्रदेश जिस भाव में आंकड़े प्रस्तुत कर रहे थे, मानो अपने उद्गार प्रस्तुत कर रहे हैं, समारोह कक्ष में इतना शांत वातावरण बन गया मानो हर उपस्थित सहयोगी उन उद्गारों में डूब जाने को आतुर हो रहा था। कोटक की पृष्ठभूमि का अवलोकन करने पर संस्था के संस्थापक से लेकर समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के कठिन परिश्रम...