बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और सनी लियोनी की आरपार की लड़ाई जारी है। राखी ने इस बार सनी लियोनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सनी लियोनी ने उनका नंबर लांस एंजिलस पोर्न इंडस्ट्री को बांटा है, जिसकी वजह से अब उन्हें एडल्ट फिल्मों के लोगों के फोन आ रहे हैं। सनी लियोनी ने पोर्न इंडस्ट्री में बांटा नंबर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी ने कहा कि सनी लियोनी ने पोर्न इंडस्ट्री के लोगों को उनका नंबर दे दिया है, जिसके बाद से उनके पास लगातार ऐसे फोन आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सनी लियोनी की वजह से उन्हें फोन पर तंग किया जा रहा है। मिल रहे हैं अच्छे पैसे के ऑफर्स राखी ने कहा कि पोर्न इंडस्ट्री वाले अब मुझे फोन करके परेशान कर रहे हैं। वो मुझे अच्छे पैसे का ऑफर दे रहे हैं। राखी ने कहा कि मैं हिन्दुस्तानी हूं, मैं मरना पसंद करूंगी, लेकिन इस तरह का काम कभी नहीं करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं इससे परेशान हो गई हूं। इससे पहले राखी ने श्रीदेवी की मौत पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए श्रीदेवी को श्रद्धांजली दे रही थीं। उन्होंने वीडियो में कहा था कि श्रीदेवी की मौत स...