Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mehul chawksi

PNB फ्रॉड: ICICI बैंक की चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा को समन, SFIO का एक्‍शन

करीब 12,000 करोड़ रुपए के पीएनबी फ्रॉड मामले में सीरियस फ्रॉड इन्‍वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा को समन जारी किया है। दूसरी ओर, सीबीआई ने गीतांजलि ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (बैंकिंग ऑपरेशन) विपुल चितालिया को पूछताछ के लिए मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है।  एसएफआईओ की मुंबई विंग ने चंदा कोचर और शिखा शर्मा को मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि को 5000 करोड़ से ज्‍यादा का लोन देने के मामले में समन जारी किया है। कोचर और शर्मा दोनों को व्‍यक्तिगत रूप से या एक रिप्रजेंटेटिव के जरिए पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें, जांच एजेंसियां करीब 12,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में मेहुल चौकसी और नीरव मोदी व उनकी एसोसिएट कंपनियों को दिए गए सभी लोन और फैसेलिटी की जांच कर रही हैं। यह घोटाला पिछले महीने सामने आया था।  31  बैंकों के कंसोर्टियम ने दी थी गीतांजलि ग्रुप को वर्किंग कैपिटल   न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि 31  बैंकों के कंसोर्टियम ने गीतांजलि ग्रुप को वर्किंग कैपिटल की सुविधा ...

PNB scam : घोटालेबाज़ों को संरक्षण देने वाले नेताओं पर नकेल कब?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  पंजाब  नेशनल बैंक में कारोबारी नीरव मोदी के घोटाले में अब तक कुल 3 नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन इन तीनों के सवाल पर ज्यादातर चैनल और अखबारों ने चुप्पी साध रखी है।   पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। सीबीआई ने फरवरी 20 को पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर रैंक के अधिकारी राजेश जिंदल को गिरफ्तार किया। जिंदल पीएनबी की ब्रेडी हाउस ब्रांच का अगस्त 2009 से मई 2011 के बीच प्रमुख था। इससे पहले सीबीआई ने फायरस्टार इंटरनेशनल डायमंड ग्रुप के फाइनेंस अधिकारी विपुल अंबानी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मामले से जुड़ी कविता मनकीकर, फायरस्टार के अर्जुन पाटील, नक्षत्र के सीएफओ कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि के मैनेजर नीतिन शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। ANI ✔ @ANI CBI arrested Vipul Ambani, President, Finance,Firestar International/diamonds group,Kavita Mankikar, Authorised Signatory of 3 accused firms,Arjun Patil, Sr. Executive, Firestar group, Kapil Khandelwal, CFO, Nakshatra group &Niten S...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)