बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक बिजनेसमैन (Businessman) उन्हें सैलरी पर बीवी (Salaried Wife) रखना चाहता था। इसके लिए उस शख्स ने नीतू को प्रति माह 25 लाख रुपए देने की बात कही थी। इसी इंटरव्यू में नीतू चंद्रा ने उस ऑडिशन का भी जिक्र किया, जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें तुरंत ही रिजेक्ट कर दिया था। नीतू चंद्रा ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए कहा, “मुझसे एक बड़े बिजनसमैन ने कहा था कि वो मुझे 25 लाख रुपए प्रति महीने देगा, लेकिन मुझे उसकी सैलरीड वाइफ बनना होगा। मेरी स्टोरी एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस की फेलियर स्टोरी है। 13 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के साथ काम करने के बावजूद मेरे पास न तो पैसा है और न ही काम है। मुझे अब डर लगने लगा है। इतना काम करने के बाद भी इस इडंस्ट्री में मेरा कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसा लगता जैसे मेरी यहाँ किसी को जरूरत नहीं है।” नीतू चंद्रा ने आगे बताया कि ए...