दिल्ली में 7 रेस कोर्स रोड पर पीएम मोदी रहते हैं। अब ये इतिहास की बात हो गया है। एनडीएमसी की बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया। भारत के प्रधानमंत्री के घर का पता बदल दिया गया है। 7 रेस कोर्स रोड अब इतिहास की बात हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस का एलान किया। उन्होंने कहा कि 7 रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है। पीएम मोदी का आवास रहेगा रेसकोर्स रोड पर ही लेकिन अब उसका पता बदल दिया गया है। रेसकोर्स रोड का नाम बदलने के लिए एनडीएमसी की तरफ से प्रस्ताव आया था। एनडीएमसी ने कुछ नाम भी सुझाए थे। जिनमें से कहा जा रहा था कि एकात्म मार्ग लगभग फाइनल हो गया है। लेकिन एनडीएमसी की बैठक में लोक कल्याण मार्ग चुना गया। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कई प्रस्तावों के बाद लोक कल्याण मार्ग पर सबकी सहमति बनी थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया। पीएम मोदी के आधिकारिक निवास 7 रेस कोर्स रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव पिछले काफी दिनों से चल रहा था। ये जानकारी भी थी कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी एनडीएमसी की बैठक में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर एकात्म मार्ग ...