Skip to main content

Posts

Showing posts with the label fodder scam

लालू को 7+7 साल की सजा और 30+30 लाख रूपए का जुर्माना

चारा घोटाले के चौथे मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार (24 मार्च) को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को 7 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 30 लाख का जुर्माना भरने को भी कहा गया है, जुर्माना नहीं भरने की सूरत में सजा की अवधि एक साल और बढ़ जाएगी. लालू यादव  की सजा पर बहस 21, 22 और 23 मार्च को हुई थी. चारा घोटाले के चौथे मामले में यहां की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार (19 मार्च) को लालू प्रसाद को दोषी करार दिया था.  इसी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था. न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 तक दुमका कोषागार से फर्जी तरीके से 3.13 करोड़ रुपये निकालने के मामले में यह फैसला सुनाया. यह फैसला पहले 15 मार्च को सुनाया जाना था, जिसे चार बार पहले भी आगे बढ़ा दिया गया था. न्यायाधीश ने अपना फैसला वर्णानुक्रम के अनुसार सुनाया, लेकिन लालू यादव फैसला सुनाने के बाद अदालत पहुंचे. मिश्रा हालांकि सजा सुनाने के वक्त अदालत में मौजूद थे. लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया है कि लालू यादव को दुमका...

चारा घोटाला: चौथे केस में भी लालू यादव दोषी करार

चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी केस में मार्च 19 को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को बरी करार दिया। कुछ देर में लालू प्रसाद यादव पर भी फैसला सुनाया जाएगा। मामले में लालू समेत 31 आरोपी हैं। इस मामले में 2 बार फैसला टल गया था।  लालू यादव  ने तत्कालीन अकाउंटेंट समेत तीन पूर्व अफसरों को आरोपी बनाने की मांग की थी। बता दें कि लालू पर दर्ज 6 मामलों में यह चौथा मामला है, जिसमें फैसला आना है। तीन मामलों में लालू यादव को सजा हो चुकी है। वे फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चौथे केस में दोषी करार दिया गया है. दुमका  कोषागार से जुड़े केस में सोमवार को रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव समेत 19 आरोपियों को दोषी करार दिया. जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया. लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने पेश होने के लिए कहा था. लेकिन सोमवार को लालू के जेल से कोर्ट पहुंचने से पहले ही उनके खिलाफ फैसला सुना दिया गया. हालांकि, अ...

चारा घोटाला: चाईबासा मामले में लालू यादव को 5 साल कैद की सजा, 10 लाख का जुर्माना

चारा घोटाले से जुड़े तीसरे मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दे दिया गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो की स्पेशल कोर्ट ने लालू समेत 50 आरोपियों को दोषी ठहराया है. चाईबासा कोषागार से जुड़े मामले आरसी 68ए/96 में 56 लोगों को आरोपी बनाया गया था. राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को हजारीबाग चाईबासा कोषागार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सजा का एलान कर दिया है जिसके बाद राजद समर्थकों में मायूसी छा गई है. लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र को भी पांच साल की सजा सुनाई गई है.  लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा के अलावे 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. इसे पहले देवघर सरकारी खजाने से 90 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सभी 16 दोषियों पर सजा का ऐलान किया गया था. सीबीआई की विशेष जज शिवपाल सिंह अब शाम 4 बजे उनकी सजा का ऐलान करने के लिए सभी को बुलाया था लालू यादव समेत सभी 16 पर सजा का ऐलान किया था.. लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी जबकि पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया...

क्या लालू से घोटाले की रकम वसूली जाएगी?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चारा घोटाले में आरोपी साबित होंने के बाद अब बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव जेल की सलाखों के बीच में बंद हो चुके हैं। इसके बाद उनके नए -नए खुलासे सामने आते जा रहें हैं जिसमें पता चला है कि लालू के साथ-साथ इनके परिवार वाले भी शामिल है। इनके बड़े दामाद शैलेश कुमार भी बेनामी संपत्ति की दलदल में फंसते हुए नजर आ रहे है। इनके 9 बच्चे जिनमें  दो बेटे  तेजस्वी यादव, व तेज प्रताप यादव है और 7 बेंटियां – मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा, रागिनी , धन्नू , हेमा और राज लक्ष्मी हैं.दिखनें में तो इनकी सभी बेटियां बेहद खूबसूरत है।  लालू  ने अपनी बड़ी बेटी का नाम  मीसा भारती  उसी एक्ट पर रखा तब वह 1970 में पहली बार के दशक में जेल गए थे। इनकी बड़ी बेटी ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी की है। मीसा के पति शैलेस पैकर्स एंड प्रिंटर्स नाम की खुद की कंपनी चलाते है। हैरानी की बात तो यह है कि  एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने 8 हजार करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू व उनके दामाद शैलेस के घर पर...

चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा, 5 लाख रुपए का लगा जुर्माना

राष्ट्रीय जनता दल यूनाईटेड के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार अभी मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है. लालू प्रसाद देवघर कोषागार से जुड़े 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई संपन्न हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल यूनाईटेड के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार अभी मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है. लालू प्रसाद देवघर कोषागार से जुड़े 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई संपन्न हो गई है. गौरतलब है कि लालू यादव को 120B, 420, 467, 468, 471, 477A, 13(1)C, 13(1)D और 13(2) के तहत दोषी पाया है. इधर पटना में राजद का राबड़ी आवास पर बैठक हुआ है. पार्टी के बड़े नेता इस बैठक में लगभग सभी बड़े नेता पहुँचे. राबड़ी आवास पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे, जगदानंद सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, रघुवंश प्रसाद, तेजप्रताप राबड़ी देवी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. चारा घोटाला के देवघर ट्रेजरी से जुड़े केस में शनिवार को लालू प्रसाद या...

‘चारा घोटाले ने ली सालरिया गौ अभयारण्य में सैकड़ों गायों की जान’

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के सुसनेर में स्थित सालरिया गौ-अभ्यारण्य में बीते 28 दिनों में 58 गायों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, साथ ही भूसे को जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजा गया है। मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के सुसनेर तहसील के सालरिया गांव में स्थित देश के सबसे बड़े गौ अभयारण्य में सैकड़ों गायों की मौत पर विपक्षी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की चुप्पी पर सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि एक गाय को साथ ले जाते देखकर गौरक्षा के नाम पर उस इंसान की जान लेने की छूट मिल जाती है, लेकिन ऐसी छूट देने वाले सैकड़ों गायों की मौत पर मौन क्यों हैं, यह स्पष्ट करें। नेता प्रतिपक्ष ने भागवत और मोदी को पत्र लिखकर सालरिया गौ अभयारण्य में सैकड़ों गायों की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराने की मांग की है। अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सा...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)