Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2023

भारत में सेंसर बोर्ड ने इस दृश्य को कैसे पास कर दिया? भगवद्गीता पढ़ती नंगी युवती… ‘Oppenheimer’ में गीता का अपमान, आखिर हिन्दुओं के धैर्य की ही परीक्षा क्यों?

         Oppenheimer' में किया गया भगवद्गीता का अपमान (फोटो साभार: Twitter/Gems Of Bollywood) क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘Oppenheimer’ सिनेमघरों में आ गई है। ये फिल्म परमाणु बम का अविष्कार करने वाले अमेरिकन थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्हें अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट Y’ का निदेशक बनाया था। उनके द्वारा बनाए गए बम को ही जापान में गिराया गया था। अब इस फिल्म के कुछ दृश्यों में हिन्दू धर्म ग्रन्थ भगवद्गीता का अपमान किए जाने की खबर सामने आई है। Oppenheimer: सेक्स सीन, गीता पढ़ती नंगी लड़की फिल्म में एक सेक्स वाले दृश्य में दिखाया गया है कि अभिनेता लड़की को भगवद्गीता पढ़ने के लिए देता है। युवती पूछती है कि ये क्या है? इस पर वो बताता है कि ये संस्कृत में है। इसके बाद वो इसे पढ़ने के लिए कहता है। इसके बाद वो ग्रन्थ का वो हिस्सा पढ़ती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने विष्णु के रूप में अर्जुन को अपना विकराल स्वरूप दिखाते हैं। इसके बाद अभिनेता युवती को आगे पढ़ने के लिए कहता है। इस दृश्य में अभिनेता और अभिनेत्री, दोनों ही बिस्तर पर नंगे हैं। युवती को पूरी तरह न्यूड दिखाया

‘अपनी महिला सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं रेखा’: बायोग्राफी में खुलासा

अपनी महिला सेक्रेटरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में अभिनेत्री रेखा (फोटो साभार: Vogue Arabia/Bing) अक्सर लोग कलाकारों की ख़ूबसूरती और कलाकारी पर मंत्रमुध हो उन्हें अपना सबकुछ मानने लगते हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जिनकी निजी ज़िंदगी को देख शर्मसार होना पड़ता है। रेखा की बायोग्राफी से एक बड़ा खुलासा हुआ है। लेखक यासीर उस्मानी ने ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में लिखा है कि बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री अपनी महिला सेक्रेटरी फरजाना के साथ लाइव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। यासीर उस्मानी इससे पहले राजेश खन्ना, संजय दत्त और गुरुदत्त जैसे बड़े अभिनेताओं की जीवनी भी लिख चुके हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में ये भी दावा किया है कि रेखा अपनी जिस सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, वही उनके पति की आत्महत्या का कारण भी थीं। लेस्बियन और गे दोनों ऐसे सम्बन्ध है, जिन्हे भारतीय संस्कृति कभी सम्मान नहीं देती।  रेखा की लव लाइफ को लेकर पिछले 50 वर्षों से तरह-तरह की चर्चा चलती रही हैं। जितेंद्र, विनोद मेहरा, किरण कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय दत्त और यहाँ तक कि अक्षय कुमार के साथ भी उनका जाम जुड़ चुका ह

अब पर्दे पर दिखेगी निजाम के रजाकारों द्वारा हिन्दुओं के नरसंहार की कहानी, हजारों महिलाओं का हुआ था बलात्कार

                                                फिल्म रजाकार का पोस्टर (साभार: सोशल मीडिया) आज CAA से लेकर UCC को लेकर जो विरोध रहा है, उसका मुख्य कारण है इतिहास के उन पृष्ठों का खुलना, जिन्हें कुर्सी के भूखे और मुस्लिम तुष्टिकरण के गुलामों ने देश से छुपाकर कर रख आतताई मुगलों को महान बताकर पढ़ा दिया। तत्कालीन हैदराबाद प्रांत में निजामशाही के दौरान रजाकारों द्वारा हिंदुओं के खिलाफ की गई हिंसा पर आधारित फिल्म रजाकार (‘Razakar- The Silent Genocide of Hyderabad) मूवी का पोस्टर लॉन्च हो गया है। इसे तेलंगाना के पूर्व भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने 15 जुलाई 2023 को रिलीज किया। इस पोस्टर में दिखाया गया है कि एक हिंदू को राइफल की आगे लगी चाकू पर मार कर लटका दिया गया है। पोस्टर में यह भी दिखा रहा है कि उसके अगल-बगल घोड़ों पर कुछ लोग खड़े हैं, जो संभवत: रजाकारों के सैनि। क हैं। . Live : Poster launch of Razakar Movie https://t.co/HlyygzJ5CC — Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) July 14, 2023 फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के दौरान करीमनगर के सांसद बंदी संजय कुमार, पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रे

‘मेरा रेप हो गया है माँ…मुझे बचा ले’ : अजमेर 92 का झकझोर देने वाला टीजर जारी, देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर बनी है फिल्म

अजमेर-92 (साभार: न्यूज18) देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर आधारित फिल्म ‘अजमेर 92’ (Ajmer 92) का टीजर जारी हो गया है। इसमें राजस्थान के अजमेर शहर के सुप्रसिद्ध गर्ल्स स्कूल की लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका बलात्कार करने और उनके तत्कालीन सत्ताधारी दल की लीपा-पोती की कहानी है। इस कांड में लगभग 300 हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया गया था, जिनमें से कई छात्राओं ने आत्महत्या कर ली थी। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज होने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। #Ajmer92 Teaser Out Now. https://t.co/t1g13RyoUU Releasing In Cinemas 21st July 2023. @KaranVermaActor #SumitSingh @SayajiShinde @actormanojjoshi #ShaliniKapoorSagar #AlkaAmin #BrijendraKalra #ZarinaWahab @Pushpen57476331 @UmeshNDTiwari @UandKFilms #LittleCrew #MaheshBalraj pic.twitter.com/khwPsLHpov — Reliance Entertainment (@RelianceEnt) July 13, 2023 Need to amply and suppo

'आदिपुरुष' की राह पर अक्षय कुमार की ‘OMG2’ : सनातन का मजाक बनाना बॉलीवुड का धंधा

                                                                                              साभार: ट्विटर @MovieReviewsBlg अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG2’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है। फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है। कुछ दृश्यों और डायलॉग पर आपत्ति जताई गई है। अब रिव्यू कमेटी का सिग्नल मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकेगी। पहले यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होनी तय थी। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी भी या नहीं। ‘OMG 2’ का टीजर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया था। यह फिल्म 2012 में आई ‘OMG – Oh My God!’ का सीक्वल है। टीजर में अक्षय कुमार भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं। रेलवे के पानी से महादेव का अभिषेक करने जैसे कई दृश्य फिल्म के विवादित बताए जा रहे हैं। ऐसे में आदिपुरुष विवाद में हुई फजीहत के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है। आदिपुरुष पर बोर्ड को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यह सार्वजानिक नहीं हुआ है कि ‘OMG2’ के किन डायलॉग और दृश्यों पर सेंसर बो

बिकनी में अभिनेत्री छवि मित्तल ने 4 साल के बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड की तस्वीर

            बेटे के सामने में नजर आईं एक्ट्रेस छवि मित्तल (फोटो साभार: Chhavihussein का इंस्टाग्राम अकाउंट) टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि मित्तल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर बिकनी पहने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका 4 साल का बेटा भी नजर आ रहा है। इस फोटो को लेकर नेटीजेन्स का कहना है कि बच्चों के सामने इस तरह की हरकतें करना ठीक नहीं। हालाँकि कुछ लोगों ने छवि की तारीफ भी की। छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे अरहाम हुसैन की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, “यह प्यारा फोटोबॉम्बर मुझसे दूर नहीं जाना चाहता। मैं सच में यह बताना चाहती हूँ कि इसने अलीबाग की पूरी यात्रा को मजेदार बना दिया।” छवि मित्तल ने यह फोटो 6 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस पोस्ट को अब तक 8 हजार अधिक लाइक्स और 200 से अधिक मिल चुके हैं।   यह सब सोशल मीडिया के लिए है। सब कुछ लोकप्रियता और दिखावे के लिए हो रहा है। महिलाओं को कम कपड़ों में स्वीकार करना  उनका सम्मान नहीं है। पश्चिमी सभ्यता अब भी सत्ता में है और ऐसे लोग उसके गु

‘अशिक्षित नेता हम पर राज कर रहे हैं’: काजोल, फिल्म नायिका

फिल्म अभिनेत्री काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर उनकी अच्छी-खासी आलोचना हो रही है। काजोल फ़िलहाल अपने आने वाले शो ‘The Trial’ के प्रोमोशंस में व्यस्त हैं। इसके लिए इमोशनल कार्ड खेलते हुए उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कहने की बात की थी और अपने सभी इंस्टाग्राम तस्वीरों को आर्काइव कर लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि ये प्रमोशन के लिए किया गया ड्रामा था। ‘द ट्रायल’ एक कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में अजय देवगन की पत्नी ने कहा कि आप अपने बच्चों का पालन-पोषण कुछ इसी तरह से करें, जैसा कि आप खुद का करना चाहते। उन्होंने समाज द्वारा कही जाने वाली बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए ऐसा करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि वो आजकल कई जगह महिलाओं को उम्दा काम करती हुई देखती हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि भारत में बहुत-बहुत धीमा बदलाव हो रहा है। Kajol is a school dropout Her husband is a college dropout And bollywood is one of the most undereducated industry hence they make such silly movies without head & tail. But since most

क्या बिग बॉस शो लवजिहाद फैलाने का एक माध्यम है? मनोरंजन के नाम पर संस्कृति पर सुनियोजित हमला; चद्दर में चुम्मा-चाटी से कैमरे पर लिपलाॅक

                                                    आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का  लिपलाॅक  फैमिली कंटेंट के नाम पर अब तक बिग-बॉस में लड़ाई-झगड़ों को दिखाना गाली-गलौच करना आम बात थी। वहीं किसी का चोरी-छिपे कोने में जाकर या चद्दर के अंदर किस कर लेना सेंसेशन हो जाता था। लेकिन अब बिग-बॉस का कंटेंट बदल गया है। टीआरपी के लिए शो में खुलेआम स्मूच हो रहा है वो भी टास्क के नाम पर। हाल में कंटेस्टेंट जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी के साथ लिपलॉक किया और सरेआम कैमरे पर ये भी कह दिया कि आकांक्षा बहुत बुरा किस करती हैं। जैद जहाँ एक मॉडल हैं। वहीं आकांक्षा पुरी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। कुछ समय पहले वह राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गाँधी का हाथ थामकर चलने की वजह से चर्चा में आई थीं। उससे पहले उन्हें मीका सिंह के साथ शादी करने की खबरों के कारण खबरों में देखा गया था। इसके अलावा आकांक्षा को बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिलेशन की वजह से जाना गया था। Dubai based model Jad Hadid kisses another Indian model Akansha Puri on Big Boss #BigbossOttSeason2 pic.twitter.com/Rs3PJk8Wpd — Me

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)