सोनिया गांधी की बीमारी से जुड़ी जानकारी जितनी छिपाई गई उसका रहस्य उतना ही गहराता गया. अगस्त 2 को वाराणसी के रोड-शो को सोनिया गाँधी द्धारा बीमारी के कारण बीच में छोड़ना, इनकी बीमारी पर सन्देह उत्पन्न करता है। पहले से बीमार होने के बावजूद रोड-शो करना वास्तविकता पर चादर डालने से कुछ कम नहीं। सोनिया को ऐसी कौन-सी बीमारी है जिस पर पर्दा डाला जा रहा है? कोई न कोई तो राज है, कि हमारे खोजी पत्रकार भी बीमारी का रहस्य जान नहीं पाए। जहाँ तक इस परिवार की बात है, इसे अपने राज छुपाने में सिद्धहस्त है। मीडिया भी इस परिवार को छोड़ देश के किसी भी नेता के विषय में हर गुप्त बात को जगजाहिर करने में अपनी योग्यता दर्शाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़,ब्रेकिंग न्यूज़ चिल्ला-चिल्ला कर दिमाग ख़राब कर देते हैं। तहलका मचा देते हैं, परन्तु सोनिया को क्या बीमारी है, जिसका भारत में कोई इलाज नहीं ? इतना ही नहीं, राहुल गाँधी छुट्टी मनाने कहाँ जाते हैं, इसको भी हमारा मीडिया पर्दे में रखता है। जिसका स्पष्ट अर्थ यही निकलकर आता है कि भारतीय मीडिया की नकेल इस परिवार के हाथ है, जिसके उजागर होने के भय से जनता...