इस्लामी आतंकवाद की पोल खोलने आ रही हैं ’72 हूरें’, टीजर हुआ जारी: 9/11 से लेकर मुंबई सीरियल ब्लास्ट तक की दिखेगी कहानी
'72 हूरें' का टीजर हुआ जारी (फोटो साभार: @ashokepandit का ट्विटर अकाउंट) इस्लामिक आतंकवाद से पूरी दुनिया प्रभावित है। आतंक के आका काफिरों को मारने और जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को जन्नत और 72 हूरों का लालच देते हैं। इस लालच में फँसकर मुस्लिम आतंकी बन जाते हैं और फिर न केवल दूसरों बल्कि खुद को भी मारने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस्लामवाद के इसी मिथक को तोड़ने के लिए ’72 हूरें’ (72 Hoorain First Look) नाम से फिल्म आ रही है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रविवार (4 जून, 2023) को जारी किया गया। फिल्म आतंक के आकाओं द्वारा मुस्लिमों को बहकाकर उन्हें 72 हूरों का लालच देकर आतंकी बनाने की घटनाओं पर आधारित है। पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर फिल्म ’72 हूरें’ के डायरेक्टर दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह हैं। गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरूद्ध तँवर, अशोक पंडित फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का टीजर ऐसे वक्त में आया है जब देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएँ लगातार सामने आ रहीं हैं। साथ ही आतंक और ‘लव जिहाद’ पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ चर्चा में है। ’7...