श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास की गवाही देते हैं. इस बात को तो सभी जानते हैं कि जब भगवान श्रीराम और लंकाधिपति रावण के बीच युद्ध हुआ था, तब राम के हाथों रावण का वध हुआ था और यह भी जानते हैं कि रावण के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को रावण के भाई विभिषण को सौंपा गया था. विभिषण को लंकाधिपति रावण का शव सौंपे जाने के बाद रावण का अंतिम संस्कार हुआ भी था या नहीं इस बात को शायद कोई नहीं जानता है. हम अगर ये कहें कि लंकाधिपति रावण आज भी लंका में मौजूद है तो आप शायद इस बात पर यकीन नहीं करेंगे लेकिन ये हकीकत है. रागला के जंगलों में मौजूद है लंकाधिपति रावण का शव आज से हज़ारों साल पहले रावण की मृत्यु राम के हाथों हो चुकी है. लेकिन श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों का कहना है कि रावण आज भी धरती पर मौजूद है! ये बताया जाता है कि श्रीलंका के रागला के घने जंगलों में रावण का शव ममी के रुप आज भी सुरक्षित रखा गया है, जिसकी रखवाली भयंकर नाग और खुंखार जानवर करते हैं. ममी के नीचे दबा है रावण का खज़ाना रागला के घने जंग...