आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अगस्त 24 को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए। दरअसल, सिन्हा ने शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों की तारीफ कर दी जो बीजेपी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा “उन्हें खरी-खरी बात करने में जरा भी संकोच नहीं है. केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।" इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा ने खासतौर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए कि शिक्षा का स्तर कैसे बढ़ाया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद से शिक्षा, चिकित्सा का स्तर काफी गिर गया है। AAP ✔ @AamAadmiParty Member of Parliame...