कर्नाटक में सरकार बनाने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मई 18 को कांग्रेस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को मई 19 की शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने का आदेश दिया है। साथ ही शीर्ष न्यायालय ने राज्य के डीजीपी से फ्लोर टेस्ट के लिए जरूरी सभी सुरक्षा बंदोबस्त करने के आदेश भी दिए हैं। कर्नाटक में सरकार बनाने के मुद्दे पर जारी रस्साकशी के बीच राजद ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। राजद की मांग है कि राज्यपाल कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में भी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दें। पार्टी ने कर्नाटक के मुद्दे पर मई 18 को राजधानी सहित पूरे बिहार में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के तीनों घटक दल राजद, कांग्रेस एवं हम के विधायक सबसे पहले एक बजे राजभवन जा रहे हैं। यहां राज्यपाल से मुलाकात के बाद आयोजित राजव्यापी धरना में शामिल होंगे। इधर राजद के अन्य नेता एवं पदाधिकारियों का धरना 11 बजे से शुरू हो चुका है। इसस...