आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुये प्रद्युम्न मर्डर केस में 11वीं के एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है या वास्तविक घटना से ध्यान भटकाया जा रहा है? इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी। सीबीआई की मानें तो हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार को मासूम पद्युम्न के खून के मामले में जुर्म कबूल करने के लिये जबरन मजबूर किया था। यहां तक कि अशोक कुमार से सफेद कोरे कागज पर भी पुलिस ने जबरन हस्ताक्षर करवा लिये थे। पुलिस के डर और दबाव में आकर अशोक ने बच्चे को मारने की बात का मीडिया में बयान दे दिया था। ड्राइवर को गुरुग्राम पुलिस ने किया था मजबूर सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस केस में गिरफ्तार किये गये आरोपी बस कंडक्टर से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस बात के लिये मजबूर किया कि वो इस जुर्म को कबूल कर ले। उसने दबाव में आकर मीडिया के सामने आकर कहा कि उसने प्रद्युम्न की हत्या की थी। इतना ही नहीं पुलिस ने अशोक कुमार से कोरे कागज पर साईन भी करा कर रख लिया था। ...