Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pakistan prime minister

क्या इमरान खान का पाकिस्तान प्रधानमंत्री बनना खटाई में?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   जैसे-जैसे इमरान खान के प्रधानमन्त्री बनने की तारीख पास आ रही है, संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। इमरान को रोकने के लिए समस्त विपक्ष एकजुट होने जा रहा है। यदि यह सम्भव हो गया, इमरान के पाकिस्तान प्रधानमंत्री बनने का सपना मुंगेरी लाल के सपनों की तरह ध्वस्त हो सकता है। बाकी तो भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, आने वाला समय ही बता पायेगा।   पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान की ताजपोशी का दिन तय हो गया है। लेकिन इमरान को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी पार्टियों से बड़ा झटका मिला है। पाकिस्‍तान के चुनावों में धांधली का आरोप लगाने वाले दो बड़े दलों ने एक साथ आने का मन बना लिया है। ये पार्टियां अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार भी मैदान में उतार रही हैं। बता दें कि इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इमरान की पार्टी को पाक असेंबली चुनाव में 272 में से 116 सीटें मिली हैं। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/…/blog-post_12.html ni...

मोदी, कश्‍मीर और सेना अभी बहुत दूर, आते ही 'कैप्‍टन' इमरान खान झेलो बाउंसर

इमरान (imran khan)  ने अगर किसी दूसरे को सत्‍ता नहीं सौंपी तो उनका पाकिस्‍तान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है।  उनके लिए पाकिस्‍तान की सत्‍ता कांटों भरे ताज से कम नहीं होगी। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि बिना किसी प्रशासनिक अनुभव के सीधा प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान आतंकवाद, कश्‍मीर, घरेलू हिंसा, बलूचिस्‍तान, और घरेलू राजनैतिक आस्थिरता जैसे मुद्दों से कैसे पार पाते हैं। उनके सामने सेना और अदालत के बीच भी बैलेंस बनाकर चलने की चुनौती होगी।  इन सबके लिए उनके पास कहीं न कहीं रोडमैप जरूर होगा। भले ही उनके पास प्रशासनिक अनुभव न हो, लेकिन लंबे राजनीतिक तजुर्बे के चलते इन राजनीतिक सवालों का उनके पास जवाब जरूर होगा। हालांकि एक मुसीबत ऐसी जरूर है, जो पाकिस्‍तान के सबसे सफल क्रिकेट कप्‍तान को गुगली की तरह चकमा जरूर दे सकती है। वह है पाकिस्‍तानी इकोनॉमी की खस्‍ताहालत। गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्‍तान जिन आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है, आते ही इमरान का सबसे पहले उन्‍हीं से सामना होगा। बाकी राजनैतिक मसलों की बारी तो बाद में आएगी।   पर कैसे जूझेंगे इकोनॉमी की बाउंसर से...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)