Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Ekta Kapoor

एकता कपूर का ‘पद्मश्री’ वापस लेने की माँग: 108 वकीलों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- वेब सीरिज से फैलाती है अश्लीलता

फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर को दिया गया ‘पद्मश्री’ वापस लेने की माँग उठी है। भारत के अलग-अलग हिस्सों के 108 वकीलों ने पद्मश्री वापस लेने की अपील राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की है। उन्होंने इसको लेकर एक पत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा है। इन वकीलों ने एकता कपूर पर वेब सीरीज के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एकता कपूर की बनाई वेब सीरीज नैतिक मूल्यों के पतन का काम कर रही हैं और पवित्र समझे जाने वाले रिश्तों पर भी कलंक लगा रही हैं। Appeal by 108 Advocates from Across Bharat for Revocation of Padma Shri Award Conferred on Ekta Kapoor On behalf of 108 advocates across Bharat, we appeal to the Hon'ble President of India ( @rashtrapatibhvn ) to revoke the Padma Shri award conferred on @EktaaRKapoor . The Padma… pic.twitter.com/qoEbqzXuZL — Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) February 18, 2025 उन्होंने अपने पत्र में एकता कपूर द्वारा बनाई ऐसी तमाम वेब सीरीज की जानकारी भी राष्ट्रपति को दी है। वकीलों ने आरोप लगाया है कि एकता कपूर का बनाय...

‘साबरमती रिपोर्ट’ पर मिला हौसला तो एकता कपूर ने मोदी का जताया आभार, कहा- झूठ का कितना भी लंबा दौर हो, उसे सच ही बदलता है

गुजरात दंगे 2002 को लेकर विपक्ष ने नरेंद्र मोदी को मुसलमानों के बीच इस कदर बदनाम कर रखा है, जिसका शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। और मूर्ख मुसलमान सच्चाई को जाने बगैर अफवाहों को सच मान लिया। गुजरात दंगों का इतिहास देखने पर हर मुसलमान को मोदी के खिलाफ इन अफवाह फ़ैलाने वालों को अड़े हाथों लेना था। 2002 दंगों से पहले हुए दंगों बहुत ही भयंकर थे। लेकिन मोदी ने असली दोषियों को पकड़ दंगों पर नकेल डाली है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के जलाए जाने पर बनाई गई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने इसे सच बाहर लाने वाली फिल्म बताया है। इसके बाद साबरमती फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद जताया है। मोदी के तारीफ़ करने पर एकता कपूर ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, द साबरमती रिपोर्ट पर आपके सकारात्मक शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया है। द साबरमती रिपोर्ट पर आपकी सराहना यह साबित करती है कि हम सही दिशा में हैं। इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”   एकता कबूर ने आगे...

‘गंदी बात’ को लेकर एकता कपूर और उनकी माँ पर पॉक्सो का केस

टीवी जगत की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘AltBalaji’ की वेबसीरिज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 में कुछ नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन दिखाए। साथ ही सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान हुआ है। ये मामला मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एकता और शोभा कपूर पर इस सीरीज के सीन्स के कारण पॉक्सो एक्ट के साथ IT एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन किया गया है। मामले को लेकर अभी तक एकता कपूर और शोभा कपूर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। मगर मालूम हो कि साल 2020 में भी एकता कपूर की ‘गंदी बात’ सीरीज को लेकर केस दर्ज हुआ था, तब एकता ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि इस सीरीज में कुछ आपत्तिजनक नहीं है।

फिल्म ‘XXX’ पर सुप्रीम कोर्ट की एकता कपूर को फटकार : ‘तुम युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हो’

वेब सीरीज ‘XXX’ में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘ALTBalaji’ की संस्थापक एकता कपूर को कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एकता कपूर ने इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर दिया है। एकता कपूर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज के जरिए न सिर्फ देश के सैनिकों का अपमान किया है, बल्कि उनके परिवार वालों की भावनाओं को भी आहत किया है। इस संबंध में उनके खिलाफ गिरफ़्तारी के वॉरंट्स जारी हुए थे, जिसके खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट पहुँची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “कुछ तो करना पड़ेगा। तुम इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हो। ये सबके लिए उपलब्ध है। OTT (ओवर द टॉप) कंटेंट्स को कोई भी देख सकता है। तुम लोगों को किस तरह के विकल्प दे रही हो?” जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सीटी रविकुमार ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ये कहा। एकता कपूर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश हुए। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की गई है, लेकिन आशा नहीं है कि इसे सुनवाई के लिए जल्दी सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंन...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)