आमिर खान की बेटी इरा(L), गलर्फ्रेंड सोनम के साथ जुनैद खान। आमिर खान 14 मार्च को 53 साल के हो गए हैं। मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से फेमस आमिर फिलहाल अपकमिंग 'फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। जहां वे महज 4 साल की उम्र में ही फिल्म 'यादों की बारात' कर चुके थे तो वहीं उनके दोनों बड़े बच्चे जुनैद और इरा अब तक बॉलीवुड से दूर हैं। स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं आमिर की बेटी... करीब 21 साल की आमिर की बेटी इरा(जन्म 1997) फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें पेंटिग का खास शौक है और वे बहुत शानदार पेंटिंग बनाती हैं। इरा खान वो अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में भी नजर आती है। यही नहीं आमिर के साथ भी कई जगहों पर दिखने वालीं इरा की पिता से काफी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इरा को बचपन से ही संगीत से लगाव रहा है। वे म्यूजिक में क्रिएटिव, प्रोडक्शन और मैनेजमेंट करने के लिए राम संपत के साथ डेब्यू भी कर रही हैं। इरा ने राम संपत की असिस्टेंट तौर पर इंडस्ट्री में एंट्री करने की प्लानिंग की है। वे कई दफा फुटबॉल के मैदान पर भी पिता के साथ जोर-आजमाइश कर...